Advertisement
विदेश

तायवानऔर चीन में फिर गर्माया विवाद, तायवान ने की फायरिंग

Share
Advertisement

तायवान और चीन एक बार फिर से आमने सामने आ गये हैं। मिली जानकारी के हिसाब से ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। चीन लगातार ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है।  बता दें कि अमेरिकी की निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के बीच मंगलवार को ताइवान ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताइवान की सेना ने चेताते हुए चीन के ड्रोन पर फायरिंग की है। इतना ही नहीं ताइवान ने ये भी कहा है कि ये केवल चेतावनी है। गौरतलब है कि ये पहली बार है जब ताइवान ने चीन के खिलाफ इस तरह का कदम उठाया है।

Advertisement

ताइवान ने बताईं बड़ी बातें

ताइवान के सैन्य प्रवक्ता ने कार्रवाई के बाद जानकारी दी कि चीनी सेना का ड्रोन ताइवान के नियंत्रण वाले एक द्वीप पर सीमा के करीब उड़ान भर रहा था। उन्होंने इसकी भी जानकारी दी कि फायरिंग के बाद ड्रोन चीन की तरफ उड़ गया। ताइवान की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के और बढ़ने की संभावना है।

क्या है पूरा मसला

दरअसल, चीन हमेशा से ताइवान पर अपना अधिकार जताता रहा है। हाल ही में चीन की लाख चेतावनी के बाद भी पहले अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और उसके 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान यात्रा की थी। जिसके बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था। इसके साथ ही चीन ने अमेरिका को भी अंजाम से निपटने की चेतावनी दी थी। तब से अब तक दोनों देशों ने मोर्चाबंदी कर रखी है। चीन के बाद ताइवान ने भी युद्धाभ्यास किया था। ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने पुष्टि की थी कि पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी में तोपखाने और हथियारों का युद्धाभ्यास शुरू किया है। 

Recent Posts

Advertisement

Patna: स्कूल के गटर में मिला मासूम बच्चे का शव, गुस्साए लोगों ने स्कूल में लगाई आग

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार…

May 17, 2024

ना बूढ़ा हुआ हूं..ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं’ – बृजभूषण शरण सिंह

Gonda: कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद का फिर बड़ा बयान सामने आया है. सांसद बृज…

May 17, 2024

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

This website uses cookies.