Advertisement

सिडनी पुलिस ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलाका को रेप के आरोप में किया गिरफ्तार

Share
Advertisement

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार क्रिकेटर धनुष्का गुनातिलका को कथित तौर पर रेप के आरोप में 5 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गिरफ्तार किया गया है। वहीं इसी के साथ श्रीलंका की टीम रविवार सुबह को उनके बिना ही अपने देश के लिए रवाना हो गई है। बता दें गुणतिलका तीन हफ्ते पहले मैच से चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने गुणतिलका को घर भेजने की बजाय टीम के साथ ही रखा था।

Advertisement

क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप

हालांकि जानकारी के अनुसार गुणतिलका के खिलाफ 29 साल की एक महिला ने सिडनी में शिकायत दर्ज कराई है। जहां पर शिकायतकर्ता 29 वर्षीय महिला है, जिसने बताया की उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार, उसके बाद बुधवार शाम को गुणतिलका ने उस महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद गुणतिलका को रविवार सुबह सिडनी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में टीम होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस पूरी जानकारी एकत्रित करने में जुटी हुई है।

सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस का आरोप है कि क्रिकेटर ने 2 नवंबर बुधवार को रोज बे में एक महिला का यौन उत्पीड़न किया, जिसके साथ वे कई दिनों से ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन पर चैट कर रहे थे। वही गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। फिर 5 नवंबर को यौन अपराध टीम और पूर्वी उपनगर पुलिस के जासूसों ने आरोपों की जांच के लिए स्ट्राइक फोर्स वेटरन का गठन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *