Advertisement
विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध: बंदूक की नोक पर बर्बरता, उतरवाए कपड़े, फिर किया बेहरहमी से रेप

Share
Advertisement

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब भयानक मानवाधिकार उल्लंघन की तस्वीर सामने आ रही है। यूक्रेन की कई महिलाओं के साथ ब्लात्कार की घटनाएं रिपोर्ट की गई है। रूसी सैनिकों पर आरोप है कि युद्ध की विभीषिका के बीच बंदूक की नोक पर महिलाओं और लड़कियों की कपड़े उतरवाए गए और उनका रेप किया गया।

Advertisement

हालांकि यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई इलाकों से रूसी सेना अब पीछे हट रही है। लेकिन इन सबके बीच जो पीछे छूट रहा है, वह ऐसा घाव है जो शायद फिर कभी नहीं भर पाए। इस युद्ध में कई परिवार उजड़ चुके हैं। जो परिवार जिंदा बच गए हैं वो सदमे में हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक 50 वर्षीय महिला के घर में 7 मार्च को विदेशी सैनिक घुस आया। महिला ने कहा कि बंदूक की नोक पर वह मुझे बगल के एक कमरे में ले गया। उसने मुझसे कहा कि अपने कपड़े उतारो नहीं तो गोली मार दूंगा। इसके बाद उसने मेरा रेप किया।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने कहा, ‘जब वह मेरा रेप कर रहा था तो चार अन्य सैनिक वहां आ गए। मुझे लगा कि आज मैं गई…लेकिन वे उसे वहां से ले गए। मैंने उसे दोबारा कभी नहीं देखा।’ जब वह महिला घर लौटी तो उसके पति को गोली लगी हुई थी। महिला ने बीबीसी को बताया कि मेरे पति मुझे बचाने के लिए मेरे पीछे दौड़े लेकिन उन्हें गोली मार दी गई।

उसके बाद महिला और उसके पति घायल अवस्था में पड़ोस के घर में छिप गए। वह अपने पति को अस्पताल नहीं ले जा सकी। दो दिनों बाद उसके पति की मौत हो गई। बीबीसी को अपनी कहानी बताते हुए वह रो पड़ी।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला को बचाने वाले सैनिक कुछ दिनों तक उसके घर में रहे। जब वे गए तो वहां ड्रग्स और वियाग्रा मिला। महिला ने कहा, ‘वे ड्रग्स लेते थे और शराब पीते थे। उनमें से ज्यादातर हत्यारे, बलात्कारी और लुटेरे थे। सिर्फ कुछ ही सैनिक ठीक थे।’

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध: G-7 से भारत को बाहर रखने का विचार कर रहा जर्मनी?

Recent Posts

Advertisement

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

RAJASTHAN: एक ही परिवार के चार लोग तालाब में डूबे, मौत

RAJASTHAN NEWS: राजस्थान के पाली जिले में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत…

April 27, 2024

महाराष्ट्र में PM मोदी बोले- ‘आपका सपना ही मेरा संकल्प, मैं 24×7 और 2047…ये प्रण लेकर निकला हूं’

PM Modi In Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे…

April 27, 2024

This website uses cookies.