Ukraine Russia News Updates: रुस यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरने की योजना बना चुका है। हमले के बाद देश में तबाही मची हुई है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं। इस पर यूके के राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden) ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। जेलेंस्की ने इस पर कहा कि रुस से लड़ाई में उनको अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि रुस के हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 316 लोग जख्मी हुए हैं। यूक्रेन रुस से जंग लड़ने के लिए सेना तैयार कर रहा है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना घुस गई है। यह दावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दुश्मन का विध्वंसक समूह कीव में घुस गया है। जेलेंस्की ने अपने नागरिकों से सावधान रहने और कर्फ्यू नियमों का पालन करने को कहा है।
रुसी मिसाइल यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर जाकर गिरी। जिसने वहां पर मौजूद सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है।
यूक्रेन के गृह मंत्री Anton Gerashchenko ने बताया है कि कीव में सुबह से कुल छह धमाके हो चुके हैं। उनके मुताबिक, ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि कार्रवाई करते हुए रूस का एक विमान भी गिराया गया है।
European Union ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। इसका सीधा असर बैंकिंग सेक्टर, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां, ऑयल रिफाइनिंग इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी निर्यात पर 70 फीसदी तक पड़ेगा। रूस के डिप्लोमेट और बिजनेसमैन को अब ईयू वीजा नहीं मिलेगा।
कीव के हालात आज सुबह से नाजुक बने हुए हैं। वहां पर सुबह दो धमाकों की आवाज सुनाई दी। यूक्रेन ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने रुस के दो एयरक्राफ्ट को मार गिराए हैं।
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रुस को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहां की रक्षा मंत्री Hanna Malyar के मुताबिक, रूस के 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक को नष्ट किया गया है।
रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी में मौजूद वाइट हाउस के बाहर भी प्रदर्शनकारियों ने कई घण्टों तक प्रदर्शन किया।
यूक्रेन ने रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए आम नागरिकों को भी हथियार दिए हैं। कीव मीडिया के मुताबिक, करीब 10 हजार असॉल्ट राइफल आम लोगों को दी गई हैं। यूक्रेन का दावा है कि अबतक 5 रूसी जेट मार गिराए गए हैं। जिसमें दो Sukhoi Su-30 भी शामिल हैं। इसके अलावा 50 रूसी सैनिक ढेर किए गए हैं। वहीं 25 रूसी सैनिकों ने सरेंडर किया है। साथ ही कुछ टैंक भी नष्ट किए गए हैं।
Amit Shah: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को…
Anurag Thakur on Population: हाल ही में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् की रिपोर्ट आई…
Firozabad: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी…
Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया को चेतावनी देते हुए कहा है…
Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार…
Badrinath Dham Yatra 2024: विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को…
This website uses cookies.