Advertisement

Russia on UN’s Financial Bans: रूस के पास आर्थिक प्रतिबंधों को झेलने की ताकत, जल्द निकलेंगे बाहर

Russia
Share
Advertisement

Russia on UN’s Financial Bans: रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद के बीच पश्चिम देश रूस पर लगातार वित्तीय प्रतिबंध लगा रहा है। जिसको लेकर रूस ने कहा है कि वह पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को झेलने में सक्षम है और जल्द ही इन स्थितियों से बाहर निकल जाएगा।

Advertisement

रूस के प्रवक्ता दमित्री पेश्कोव एक कॉन्फ्रेंस कॉल के ज़रिये पत्रकारों से कहा कि उनके देश ने पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से पैदा दिक्कतों से बाहर निकालने की योजना बना ली है। पश्चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंधों के कारण रूसी मुद्रा रूबल में काफी गिरावट आई है।

पेश्कोव ने कहा, ”रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध काफी कड़े हैं लेकिन हमारे पास इससे होने वाले घाटे की भरपाई के लिए जरूरी क्षमता है।

उन्होंने सोमवार को कहा, ”पुतिन आर्थिक मसलों को सुलझाने पर काम करेंगे। वह वित्त मंत्री, केंद्रीय बैंक के गवर्नर समेत प्रमुख मंत्रियों से मिलकर मामले का हल निकालेंगे।”

ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पश्चिमी देशों के वित्तीय बाजारों से रूस के बैंकों का संपर्क काट दिया है। अब रूस के केंद्रीय बैंक, सरकारी निवेश फंड और वित्तीय मंत्रालय से उनका कारोबार बंद है। यही वजह है कि रूस के केंद्रीय बैंक की प्रमुख ब्याज दरें 9.5 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गई है।

कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से डॉलर की तुलना में रूस की मुद्रा रूबल की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इससे रूस की खरीद क्षमता ध्वस्त होकर आम रूसियों की बचत खत्म हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *