Advertisement
विदेश

भारत-रूस की दोस्ती को नजर लगाने वालों को करारा जवाब देंगे पुतिन

Share
Advertisement

Russia India Relation: रूस और भारत की दोस्ती बहुत पुरानी है। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से भारत के ऊपर पूरी दुनिया ने रूस की आलोचना का दबाव बनाया। लेकिन हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत न्यूट्रल रहा। इन्हीं सब कारणों से रूस लगातार भारत को सस्ती दर पर कच्चा तेल बेच रहा है। अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से अनुमोदित रूसी विदेश नीति दस्तावेज में कहा गया है कि वह भारत के साथ विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का निर्माण करना जारी रखेंगे। इसके अलावा कहा गया है कि भारत के साथ रूस पारस्परिक रूप से लाभकारी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगा।

Advertisement

निवेश और तकनीकी संबंधों को और भी बढ़ाएगा

यह दस्तावेज एक ऐसे समय में जारी किया गया है जब कुछ दिनों पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस की यात्रा की थी। माना जा रहा था कि युद्ध के बीच इस यात्रा से रूस का झुकाव चीन की ओर बढ़ेगा। दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि रूस और भारत की दोस्ती के लिए खतरा बनने वाली ताकतों को जवाब देने के लिए रूस द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और तकनीकी संबंधों को और भी बढ़ाएगा। इस दस्तावेज को तब मंजूरी दी गई है, जब यूक्रेन युद्ध के कारण रूस और अमेरिका के बीच तनाव है।

G20 में शामिल हो सकते हैं पुतिन

युद्ध के कारण अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। वहीं सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक रूप से यूक्रेन की मदद कर रहा है। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर हमलने की निंदा नहीं की है। भारत का पक्ष है कि कूटनीतिक रूप से इस बातचीत के जरिए इसका हल निकालना चाहिए। दस्तावेज में कहा गया है कि एक बहुध्रुवीय दुनिया बनाने के लिए BRICS, SCO, CIS, EAEU, CSTO, RIC, और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस मजबूत भागीदारी दिखाएगा। दस्तावेज के अलावा अधिकारियों का कहना है कि पुतिन भारत में होने वाले SCO और G20 सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं।

भारत G20 की कर रहा मेजबानी

इंडोनेशिया में हुए जी-20 सम्मेलन में पुतिन शामिल नहीं हुए थे। जी20 में रूस की शेरपा स्वेतलाना लुकाश ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के भारत में एससीओ और जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। रूस इनके जरिए भारत से अपने संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद कर रहा है। भारत इस साल सितंबर में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

ये भी पढ़े: रूस बना UNSC का प्रेसिडेंट, यूक्रेन बोला- यह अप्रैल फूल पर सबसे भद्दा मजाक

Recent Posts

Advertisement

Jalandhar: भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…

May 6, 2024

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं सूची, जौनपुर से श्याम सिंह यादव पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…

May 6, 2024

Sant Kabir Nagar: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, दो बाइक को किया आग के हवाले

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…

May 6, 2024

आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…

May 6, 2024

कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैं, हरदोई में बोले CM योगी

Hardoi: सृष्टि के प्रारंभ से ही दो प्रकार के मानव रहते आए हैं। एक वे…

May 6, 2024

Bharatpur: NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 10 लाख में हुआ था सौदा, दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में नीट का एग्जाम के दौरान डमी कैंडिडेट को पकड़ा गया…

May 6, 2024

This website uses cookies.