Advertisement

27 सितंबर को शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे पीएम मोदी

शिंजो आबे मोदी
Share
Advertisement

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 27 सितंबर को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। कुछ दिन पहले जापान के नारा जिले  में एक राजनीतिक प्रचार के दौरान आठ जुलाई को शिंजो आबे (67) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आबे उस वक्त भाषण दे रहे थे।

Advertisement

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी(PM Modi) अपनी यात्रा के दौरान आबे के करीबी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आबे की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए कहा था कि आबे ने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *