नई दिल्ली: जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में आज से ओलिंपिक खेलों (Olympic Games) की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन इस बीच टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना महामारी का खतरा मंडरा रहा है, जो चिंता का विष्य है। टोक्यो ओलिंपिक से जुड़े कोरोना वायरस के आज 19 नए मामले सामने आए। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक खेलों से जुड़े मामलों की संख्या 100 के पार हो गई है। इस बीच चेक गणराज्य के चौथे खिलाड़ी सड़क साइकिल चालक(road cyclist) मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मालूम हो कि कोरोना के चलते ओलंपिक खेलों को लेकर आयोजकों ने बेहद कड़े फैसले लिए हैं। ओलंपिक खेलों का आयोजन मैदान पर बिना दर्शकों के हो रहा है। इतना ही नहीं महामारी के कारण ओपनिंग सेरेमनी में 1000 से कम लोग होंगे और दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) आयोजकों ने रोज जारी होने वाले कोरोना अपडेट में बताया कि तीन खिलाड़ी, खेलों से जुड़े दस कर्मचारी, तीन पत्रकार और तीन ठेकेदार पॉजिटिव पाये गए हैं। इसी दौरान खेलों से जुड़े कोरोना के मामले बढकर 106 हो गए हैं जिनमें से 11 खिलाड़ी हैं।
सूत्रों के मुताबिक चेक गणराज्य की टीम का छठा मामला सामने आया है। देश की राष्ट्रीय ओलंपिक (National olympics) समिति ने कहा, ”चेक गणराज्य दल का छठा सदस्य और चौथा खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है। रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल संक्रमित पाये गए हैं।”
दरअसल, इससे पहले चेक गणराज्य के दो बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी (volleyball player) और एक टेबल टेनिस खिलाड़ी(Table Tennis player) भी पॉजिटिव आए थे। चेक टीम के डॉक्टर व्लास्टिमिल वोरासेक भी बिते गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले एक वॉलीबॉल कोच भी संक्रमित हुआ थे।
साथ में जमैका का एक लंबी कूद का खिलाड़ी कारी मैकलियोड अपने देश में पॉजिटिव पाया गया जो अब खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे। तमाम चिली का एक ताइक्वांडो खिलाड़ी, नीदरलैंड का एक स्केटबोर्ड खिलाड़ी और एमएएम देशों का एक ताइक्वांडो खिलाड़ी भी सकारात्मक पाया गया। दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉल खिलाड़ी और अमेरिका का एक बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी भी पॉजिटिव निकले थे।
LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…
PM Modi in South Goa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…
Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…
CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…
Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…
This website uses cookies.