Advertisement
विदेश

Nepal Landslide: नेपाल में बारिश से लैंडस्लाइड में बहे घर, 7 लोगों की मौत…

Share
Advertisement

Nepal Landslide: नेपाल में भारी बारिश से हुई लैंडस्लाइड के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। अब सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि नेपाल में 10 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और तब से लेकर अब तक भारी बारिश के कारण आई अनेकों समस्याओं से कुल मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।

Advertisement

एक ही परिवार के थे 5 लोग

पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार लैंडस्लाइड हुई। स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी की गुल्मी जिले के मलिका ग्रामीण नगर पालिका में लैंडस्लाइड में एक घर के बह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ये लैंडस्लाइड हुई और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। ताजा मौतों के साथ, बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 34 तक पहुंच गई है।

दो भारतीय नागरिकों की भी मौत

नेपाल में सड़क हादसे एक आम बात हो गई है, इससे पहले दक्षिणी नेपाल में एक सड़क दुर्घटना के कारण दो भारतीयों की मौत हो गई थी। नेपाल पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया था की दोनों बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले थे, इनमें से एक का नाम तमन्ना शेख (35) और दूसरे का नाम इरफान आलम (21) था। । पुलिस ने यह भी बताया था कि ये हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार पूर्वी पश्चिम राजमार्ग के साथ चंद्रनिगाहपुर खंड में एक पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई ।

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका, 3 की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Parliament Session 2024 : सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं…’सदन में सांसद की आवाज दबाने की बहुत बड़ी कीमत…’,

Parliament Session 2024 : आज संसद की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव…

July 1, 2024

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

This website uses cookies.