Advertisement
विदेश

दो बच्चों की मां और पति डॉक्टर, खुद भी MSc, ऐसी थी शैरी बलूच की जिंदगी

Share
Advertisement

आतंकियों को पालने वाला पाकिस्तान अब खुद इसके जाल में फंसता जा रहा है। कराची में हाल ही में हुआ आत्मघाती हमला इस बात का सबूत है कि कैसे पाकिस्तान की स्थिति जहन्नुम जैसी हो गई है। आत्मघाती बम विस्फोट करने वाली महिला को अब कई खुलासे हो रहे हैं। महिला खुद पोस्ट ग्रेजुएट थीं और उसका पति डॉक्टर है।

Advertisement

पाकिस्तानी पुलिस के खुलासा किया है कि कराची यूनिवर्सिटी में आत्मघाती बम धमाका कर तीन चीनी नागरिकों और एक पाकिस्तानी नागरिकों को मारने वाली महिला हमलावर बहुत पढ़ी-लिखी थी। उसका पति एक डॉक्टर है। जिस महिला ने इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है उसका नाम शैरी बलूच था।

शैरी ब्लूच ने जूलॉजी में एमएससी थी। शैरी की शादी एक डॉक्टर से हुई थी। लेकिन, बलूचिस्तान की आजादी और चीनी अतिक्रमण के खिलाफ संघर्ष करने वाली शैरी ने सोच-समझकर और पूरी तरह से विचार करके इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था। महिला ने यूनिवर्सिटी के गेट पर खुद को ठीक उस वक्त उड़ा लिया, जब चीनियों को लेकर एक बस यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसने वाली थी।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से पीएम मोदी भी परेशान, राज्यों से कहा- लो ये फैसला

आत्मघाती हमलावर शैरी बलूच

एम.फिल कर रही थी महिला

शैरी बलूच नाम की यह महिला जूलॉजी से मास्टर डिग्री लेने के बाद एम.फिल की पढ़ाई कर रही थी और बच्चों को साइंल पढ़ाती थी। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस पूरे मामले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए के मुताबिक, शैरी को अपने फैसले पर विचार करने का वक्त दिया गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

बीएलए के अनुसार, शैरी ने मजीद ब्रिगेड की अलग-अलग यूनिट्स में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने छह महीने पहले इस बात को कंफर्म किया कि वह आत्म-बलिदान के हमले को अंजाम देने के अपने फैसले पर कायम है। इसके बाद वह सक्रिय रूप से मिशन में शामिल हो गई।

BLA ने कहा, “चीन के आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विस्तारवाद के प्रतीक Confucius इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और अधिकारियों को निशाना बनाना चीन को स्पष्ट संदेश देना था कि बलूचिस्तान में उसकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Recent Posts

Advertisement

बरेली में सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, PM मोदी की तारीफ कर गिनाई उपलब्धियां

Amit Shah: यूपी के बरेली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

May 2, 2024

Bihar: अररिया में बोले जेपी नड्डा… RJD मतलब रिश्वतखोरी, जंगलराज का दलदल

JP Nadda in Arariya: बिहार के अररिया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां…

May 2, 2024

CM योगी की झलक कैमरे में कैद करती दिखी मैनपुरी, हर ओर से आई आवाज- सात मई, सपा गई

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देख मैनपुरी के मतदाताओं के मनोभाव…

May 2, 2024

SRH vs RR: हैदराबाद में लगेगा रनों का अंबार या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

SRH vs RR: IPL 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद…

May 2, 2024

Sonbhadra: परिजनों ने लगाया आरोप, इलाज में लापरवाही से हुई अधेड़ महिला की मौत

Sonbhadra: सोनभद्र में रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली में स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों…

May 2, 2024

‘हम हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे, PM मोदी ने महिलाओं को किया सशक्त’, बोले CM नायब सैनी

CM Nayab Saini: कुरूक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हम हरियाणा…

May 2, 2024

This website uses cookies.