Advertisement
विदेश

कनाडा में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी, खालिस्तान का झंडा लगाकर अपमानजक बातें लिखीं

Share
Advertisement

विदेशों में खालिस्तानियों की भारत विरोधी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब खालिस्तान के समर्थकों ने कनाडा में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया और उस पर स्प्रे पेंट से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लिखे। रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिस्तानियों ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर कई अपमानजनक बातें भी लिखीं हैं।

Advertisement

महात्मा गांधी की मूर्ति पर खालिस्तानियों ने लगाया अपना झंडा

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। महात्मा गांधी की मूर्ति पर खालिस्तानियों ने अपना झंडा भी लगाया। इस 6 फीट ऊंची मूर्ति को साल 2012 में भारत की सरकार ने तोहफे के रूप में कनाडा को दिया था। जिसे वहां के ओंटारियो प्रांत के हेमिल्टन शहर के सिटी हॉल में लगाया गया था।

कनाडा में खालिस्तानियों की वजह से भारतीय राजदूत का प्लान कैंसिल

गुरुवार को महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ने का मामला तब सामने आया है जब कनाडा की सरकार खालिस्तानियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आश्वसन दे चुकी है। दरअसल, कनाडा के शहर ओटावा में गुरुवार को खालिस्तानियों ने एक प्रदर्शन किया था। इसमें प्रदर्शनकारियों ने एक भारतीय पत्रकार के साथ अभद्रता भी की थी। खालिस्तानियों के प्रदर्शन के चलते भारतीय राजदूत को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में होने वाले प्रोग्राम में जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ा था। जिसके बाद कनाडा के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर आश्वसन दिया था कि वो खालिस्तानियों के उपद्रव के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

खालिस्तानियों ने लंदन में किया था भारत विरोधी प्रदर्शन

लंदन में रविवार को भारतीय हाई कमीशन में तिरंगे के अपमान के बाद खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भी इंडियन कॉन्स्यूलेट पर हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- रविवार को यहां भी खालिस्तान समर्थक जुटे। इन लोगों ने स्प्रे पेंट्स से अमृतपाल को रिहा करो.. लिख दिया। इन लोगों ने कॉन्स्यूलेट के गेट्स तोड़ दिए। वहां खालिस्तान के झंडे लगा दिए थे।

ये भी पढ़े: लंदन में भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, UAPA सहित इन धाराओं में दर्ज की FIR

Recent Posts

Advertisement

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

This website uses cookies.