Advertisement
विदेश

Russia-Ukraine मामले पर इंटरनेशनल कोर्ट करेगा 7 और 8 मार्च को सुनवाई, यूक्रेन ने किया था आग्रह

Share
Advertisement

रूस और यूक्रेन मामले पर अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस 7 और 8 मार्च 2022 को सार्वजनिक सुनवाई करेगा। इस बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि सुनवाई यूक्रेन द्वारा प्रस्तुत अनुरोध को समर्पित होगी।

Advertisement

कोर्ट ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग, नरसंहार के अपराध की रोकथाम और सजा पर कन्वेंशन के तहत नरसंहार के आरोपों से संबंधित मामले में सोमवार 7 मार्च और मंगलवार 8 मार्च को सार्वजनिक सुनवाई करेगा।

बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण को 6 दिन हो चुके हैं। रूसी टैंक और बख्तरबंद वाहनों का कई किलोमीटर लंबा काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव के करीब पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि यह 64 से 65 किलोमीटर लंबा काफिला है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, रूसी टैंक द्वारा खारकीव के सटे ओख्तिरका में एक सैन्य हवाई अड्डा पर हमला किया गया जिसमें 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इस जंग में अब यूक्रेन में हालात बदतर होते जा रहे हैं।

यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना ने हमले के 6वें दिन कीव में एक टीवी टॉवर को निशाना बनाया और उसे ध्वस्त कर दिया। इसके बाद यूक्रेन में टीवी प्रसारण लगभग बंद हो चुका है। टीवी टॉवर पर हमले में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और पांच अन्य घायल भी हुए हैं।

Recent Posts

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

सियासत जारी: खरगे का जवाब चिराग ने दिया, रविशंकर ने तेजस्वी पर पलटवार किया

INDI Vs NDA: बिहार में सियासत के मैदान में जुबानी जंग जारी है. ये जनता…

May 1, 2024

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया…

May 1, 2024

This website uses cookies.