Advertisement
विदेश

G20 समिट के लिए इंडोनेशिया समर्थन करेगा भारत

Share
Advertisement

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “वार्ता के दौरान कहा की भारत G20 समिट के लिए इंडोनेशिया का समर्थन करेगा। भारत ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब यूक्रेन पर रूसी अटैक के बाद से समूह के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए हैं।  ये जानकारी भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने दी। 

Advertisement

बता दें कि अमिताभ कांत ने 26-29 सितंबर के दौरान योग्याकार्ता में आयोजित इंडोनेशिया की जी20 अध्यक्षता के तहत तीसरी G20 शेरपा बैठक में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। अमिताभ कांत ने कहा नवंबर 2022 में आगामी G20 वाली समिट के लिए सार्थक इंडोनेशियाई अध्यक्षता का समर्थन किया और प्रयासों के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

 G20 शेरपा बैठक में विभिन्न देशों के समकक्षों के साथ मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। अमिताभ कांत ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 सितंबर के बयान को दोहराया। उन्होंने कहा, “आज का युग युद्ध का नहीं है [और] कूटनीति और संवाद वो चीजें हैं जिसे दुनिया को अपनाना चाहिए।

G20 शेरपा बैठक के इतर, कांत ने ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, जापान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूके और अमेरिका के अपने शेरपा समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत के रचनात्मक हस्तक्षेप ने जी20 विचार-विमर्श में अधिक सकारात्मकता और आशावाद का संचार किया है, 

मोदी ने उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में की थी। उन्होंने पुतिन को युद्ध समाप्त करने के लिए कहा और कहा कि रूसी राष्ट्रपति को संघर्ष के मद्देनजर विकासशील देशों द्वारा सामना की जाने वाली खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा की समस्या पर विचार करना होगा।

बता दें G20 दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। हालांकि समूह के अंदर अभी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद मतभेद हैं।कई सदस्यों ने रूस को G20 से बाहर निकालने का भी आह्वान किया है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

Bihar: प्रज्ज्वल रेवन्ना के मामले में बोले तेजस्वी… ‘बलात्कारियों को बचाने का काम किया जा रहा है’

Tejashwi on Prajwal Revanna:  कर्नाटक में जेडीएस पार्टी के पूर्व नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में…

April 30, 2024

Aligarh: निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत…

April 30, 2024

Bihar: संविधान को बदलना और आरक्षण को समाप्त करना चाहती है भाजपा- शक्ति सिंह यादव

Shakti yadav in forbesganj: आरक्षण भाजपा और आरएसएस के लिए गले की फांस बन गई…

April 30, 2024

Ayodhya: कल अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन-पूजन

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी 1 मई को अयोध्या का दौरा करेंगी. इस दौरान…

April 30, 2024

This website uses cookies.