Advertisement
विदेश

ICC ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जेलेंस्की बोले यह तो शुरूआत है

Share
Advertisement

ICC के जजों ने यूक्रेन के मामले में रूस के राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट यानी ICC ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ICC के इस फैसले का स्वागत किया है। जेलेंस्की ने ट्वीटर पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है यह ICC का ऐतिहासिक फैसला है, जिससे ऐतिहासिक जिम्मेदारी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरूआत है।

Advertisement

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन दोनों के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच आईसीसी ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए है।

पुतिन पर आरोप

आईसीसी ने बताया कि यूक्रेनी बच्चों को गैरकानूनी तरीके से उनके देश से बाहर निकाला गया। इसके कारण ही पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रूस ने युद्ध छेड़ने के बाद यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया है। पुतिन के साथ-साथ रूसी बाल अधिकार आयुक्त मारिया लावोवा-बेलोवा की गिरफ्तारी के लिए भी वारंट जारी किया गया है। आपकों बता दें कि रूस आईसीसी का मेंबर नहीं है।

बाइडेन बोल, फैसला बिल्कुल उचित है

अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट के पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बाइडेन ने आईसीसी की पुतिन के खिलाफ जारी वारंट को सही ठहराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बहुत मजबूत पॉइंट है। उन्होंने कहा कि इंटरेशनल क्रिमिनल कोर्ट का ये फैसला बिल्कुल उचित है।

यह तो सिर्फ शुरूआत है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने आईसीसी के इस फैसले की सरहाना की है। इस फैसले को जेलेंस्की ने ‘ऐतिहासिक’ फैसला बताया है। जेलेंस्की ने ट्वीटर पर वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करना सिर्फ एक शुरुआती कदम है। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का फैसला रूस के आक्रमण पर न्याय बहाल करने की दिशा में पहला कदम है।

ये भी पढ़ें: चीन की पनडुब्बियों का शिकार करने को तैयार भारतीय नौसेना, अमेरिकी ‘किले’ में पहुंचा सबसे बड़ा शिकारी

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.