Advertisement
विदेश

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानिए किसे छोड़ा पीछे

Share
Advertisement

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। टेस्ला सीईओ एलन मस्क(Elon Musk) एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। बीते 24 घंटों में मस्क की संपत्ति में आए उछाल के साथ कुल नेटवर्थ बढ़कर 187 अरब डॉलर हो गई। अभी तक नंबर एक की कुर्सी पर बैठे फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट खिसककर 185 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

Advertisement

एक दिन में इतनी बढ़ी नेटवर्थ

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति में 24 घंटे के भीतर 6.98 अरब डॉलर का उछाल आया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से नंबर एक पायदान पर अपना कब्जा जमा लिया। बीते कुछ दिनों से मस्क के संपत्ति में आ रही तेजी के मद्देनजर ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि वे जल्द नंबर एक अमीर बन सकते हैं।

दिसंबर में दूसरे नंबर पर खिसके थे

आपको बता दें कि टॉप-10 अरबपतियों में साल 2021 से लगातार नंबर-1 पर काबिज रहे एलन मस्क को बीते साल दिसंबर 2022 में पीछे छोड़ते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दरअसल, बीता साल मस्क के लिए बेहद बुरा साबित हुआ था। 44 अरब डॉलर की Twitter डील की शुरुआत से ही उनकी नेटवर्थ में जोरदार गिरावट शुरू हो गई थी और साल के अंत तक जारी रही थी।

इस साल मस्क ने कमाया इतना

बीते साल सबसे ज्यादा दौलत गवांने में एलन मस्क टॉप पर रहे थे, तो इस साल के शुरुआत से ही उनकी कंपनी के शेयरों में आई उछाल के चलते नेटवर्थ में इजाफा देखने को मिल रहा था, जो अभी तक जारी है । आपको बता दें कि इस साल अब तक एलन मस्क की संपत्ति में 50.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: Elon Musk ने पेश किया इंसान जैसा दिखने वाला रोबोट, जाने इसके फायदें और किमत

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.