Advertisement
विदेश

श्रीलंका में आर्थिक संकट: देश में बिगड़े हालात के बाद श्रीलंका की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

Share
Advertisement

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में हालात बदतर होते जा रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब नया घटनाक्रम सामने आया है। श्रीलंका की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे अपने पद पर बने हुए हैं।

Advertisement

श्रीलंका में 36 घंटों के राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू का उल्लंघन करने और बदहाल आर्थिक संकट के बीच सरकार विरोधी रैली आयोजित करने के बाद पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार से छात्रों को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

श्रीलंका के इस हालात को देखते हुए संकट से उबरने के लिए सर्वदलीय कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग उठने लगी है। बता दें कि श्रीलंका में हालात अबतक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। कई दिनों से देश में ईंधन और रसोई गैस की किल्लत है। लोग लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं।

देश की जनता आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रही है। राष्ट्रपति गोटाबायो ने शुक्रवार को विशेष गजट अधिसूचना भी जारी की। अधिसूचना के अनुसार, एक अप्रैल से तत्काल प्रभाव से आपातकाल लगा दिया गया था। इसके साथ ही शनिवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार को सुबह 6 बजे तक के लिए राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की गई थी।

हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सोशल मीडिया के उपयोग पर भी रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके साथ-साथ लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई थी।

हालांकि रविवार को श्रीलंका सरकार ने व्हाट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर अपनी रोक को हटा लिया था। सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए श्रीलंकाई सरकार ने सार्वजनिक आपातकाल के साथ-साथ कर्फ्यू और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था।

पढ़ें – Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में त्राहिमाम…त्राहिमाम…दूध और पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसे लोग

Recent Posts

Advertisement

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने गरीबों का हक मारने और लूटने का काम किया- जेपी नड्डा

JP Nadda: पश्चिम बंगाल के नादिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

April 28, 2024

CM योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस से पूछे 10 सवाल, मतदाताओं से कर दी बड़ी अपील

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्राउंड में…

April 28, 2024

Ban On MDH Spices: सिंगापुर-हॉन्गकॉन्ग के बाद अमेरिका में MDH और एवरेस्ट की जांच, FSSAI भी कर रहा है जांच

Ban On MDH Spices: भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों को सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग…

April 28, 2024

कर्नाटक में जमकर दहाड़े PM मोदी, बोले- कांग्रेस सरकार, कर्नाटका को तबाह करने में जुटी

PM Modi: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्सि में जनसभा को…

April 28, 2024

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने UP में गिनाई सरकार की उपलब्धि, कासगंज में जनसभा को किया सम्बोधित

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर…

April 28, 2024

This website uses cookies.