Advertisement
विदेश

Earthquake In Afghanistan : भूकंप से हिली अफगानिस्तान की धरती, 920 लोगों की मौत

Share
Advertisement

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की धरती बुधवार को भूकंप के झटकों से हिल गई. भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई, आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण देश में कम से कम 920 लोगों की मौत हुई है, यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इसके अलावा करीब 600 लोगों के घायल होने की सूचना है, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके अलावा भारत में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।

Advertisement

पाकिस्तान में भी आया भूकंप 
इससे पहले मंगलवार देर रात पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात दो बजकर 24 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। राहत की बात यह है कि पाकिस्तान में आए भूकंप में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इसके अलावा देर रात मलेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता यहां 5.1 रही।

कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Recent Posts

Advertisement

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने UP में गिनाई सरकार की उपलब्धि, कासगंज में जनसभा को किया सम्बोधित

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर…

April 28, 2024

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित…

April 28, 2024

Weather: दिल्‍ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन 2.6 मिमी बारिश दर्ज की…

April 28, 2024

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार…

April 28, 2024

This website uses cookies.