Advertisement
विदेश

अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवाती तूफान इयान ने भयंकर तबाही मचाई

Share
Advertisement

चक्रवाती तूफान इयान ने अमेरिका के फ्लोरिडा में भयंकर तबाही मचाई है। इस तूफान के चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस तूफान जनित बाढ़ में कुछ घर भी बहते दिखाई दिए है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लोरिडा के दक्षिणी-पश्चिम तटीय इलाके में तूफान के कारण बुधवार (28 सितंबर) को दिन में अंधेरा छा गया था। तूफान के कारण तेज हवा, बारिश और बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने भी तूफान को लेकर पहले ही आपातकालीन चेतावनी जारी कर रखी थी।

Advertisement

नेशनल हरीकेन सेंटर ने कहा कि बेहद खतरनाक तूफान पर नजर बनाए हुए हैं। फोर्ट मायर्स शहर के पश्चिम में केयो कोस्टा के बैरियर द्वीप पर दोपहर 3:00 बजे के ठीक बाद तूफान ने दस्तक दिया। नेपल्स के तटीय शहर के वीडियो फुटेज में समुद्र तट से लगे घर पानी में बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं और वाहन भी बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोर्ट मायर्स की कुछ जगहें झीलों की तरह नजर आ रही हैं बाढ़ के कारण कुछ नजर नही दिखाई पड रहा। इन जगहों की आबादी 80,000 हजार से ज्यादा बताई जा रही है।

नेशनल हरीकेन सेंटर ने ये भी कहा है कि इयान तूफान के चलते अधिकतम 150 मील यानी 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलींगी। फिलहाल तूफान के कारण फ्लोरिडा में तेज हवाएं और बाढ़ देखी जा रही है। इयान ने पूरे फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना के दक्षिणपूर्वी राज्यों में कई लाख लोगों को प्रभावित किया है। जिसके कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा। यह एक ऐतिहासिक घटना है.” फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसेंटिस ने कहा कि राज्य दो दिन तक बहुत बुरा अनुभव से गुजरने जा रहा है। गर्वनर के मुताबिक, राहत-बचाव के लिए बड़े पैमाने पर जवानों की तैनाती की गई है।

तूफान के कारण टाम्पा और ऑरलैंडो के हवाई अड्डों ने सभी वाणिज्यिक उड़ानें बंद कर दी है और क्रूज शिप कंपनियों ने यात्राओं को रद्द कर दिया है या उनमें देरी की है। और 25 लाख लोगों को अनिवार्य रूप से घर छोड़ने के लिए कह दिया गया है। एनएचसी ने चेतावनी दी है कि यह जीवन के लिए खतरे वाली स्थिति है और क्यूबा के सरकारी मीडिया ने बताया कि पिनार डेल रियो प्रांत में तूफान से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.