Advertisement
विदेश

Nepal में सांप्रदायिक हिंसा, शांति मार्च निकाल रहे हिंदुओं पर पत्थरबाजी, UP में अलर्ट

Share
Advertisement

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में  सांप्रदायिक हिंसा चल रहा है। 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश से सटे नेपालगंज में बीफ विवाद को लेकर हुई सांप्रदायिक हिंसा अब हिंदूओं पर कहर ढहा रही है। पहले दोनों ओर जमकर पत्थरबाजी हुई, फिर आगजनी हुई। प्रशासन ने तनाव को देखते हुए भारत से लगे इस सीमावर्ती शहर में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया है।

Advertisement

UP में अलर्ट जारी

हिंसा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में हिंदूओं पर पत्थरबाजी करते हुए एक समुदाय के लोग दिखाई देते हैं। हिंदू लोग भगवा को हाथ में पकड़े हुए इधर-उधर भाग रहे हैं। शहर में भी आगजनी हुई। बहुत सारे स्थानों पर पेट्रोल बम फेंके गए। पुलिस ने भीड़ को विभाजित करने के लिए कई बार गोलीबारी की। उत्तर प्रदेश सरकार ने घटना को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है।

हिंदूओं ने निकाला शांति मार्च

बता दें कि नेपालगंज में 3 अक्टूबर से लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी युवक ने सोशल मीडिया पर इस्लाम के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से समुदाय विशेष नाराज हो गया। इसी के वजह से जगह-जगह आगजनी और पत्थरबाजी की खबरें सामने आई। इसके बाद ही मंगलवार को हिंदूओं ने हजारों की संख्या में सड़क पर उतरकर शांति मार्च निकाला। इस दौरान शांति जुलूस निकाल रहे हिंदूओं पर समुदाय विशेष के युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

5 पुलिस वालों समेत 22 लोग जख्मी

पत्थरबाजी की घटना में 5 पुलिस वालों समेत 22 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन ने नेपालगंज में मंगलवार दोपहर 1 बजे से अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया। वहीं बांके के जिला अधिकारी ने कहा कि कर्फ्यू को कड़ा कर दिया गया है। बता दें कि जमुनहा से नेपाल आने वाले भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि ऐसे नेपाली जो भारत में कामकाज की वजह से जाते हैं। अब हिंसा की घटनाओं के बाद फिर से नेपाल लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक भारत से 1500 नेपाली अपने वतन लौट चुके हैं। वहीं प्रशासन ने भी ऐलान करते हुए कहा कि कोई धार्मिक उन्माद फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर शेयर करने से मना किया है।

ये भी पढ़ें: शक्तिशाली तूफान ‘कोइनू’ ने ताइवान में मचाया कहर, सरकार आई टेंशन में

Recent Posts

Advertisement

UP: भाजपा प्रत्याशी रविकिशन के पक्ष में CM योगी ने किया रोड शो

CM Yogi Road Show: गोरखपुर महानगर के सबसे व्यस्त तीन किलोमीटर के दायरे में सीएम…

May 29, 2024

खेती की हर चीज पर GST की मार खा रहा किसान- प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Kullu: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंची.…

May 29, 2024

‘माता-बहनों के एकाउंट में एक लाख पहुंचेगा खटाखट-खटाखट, ये लोग डकार गए पैसा गटागट-गटागट’

Akhilesh in Mirzapur: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में एक चुनावी सभा…

May 29, 2024

UP: अवसर मिला तो देश के साथ गद्दारी करेगी कांग्रेस व सपा- CM योगी

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, सपा…

May 29, 2024

Gorakhpur: कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है: CM योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है देश में बीते 10 साल में व्यापक बदलाव…

May 29, 2024

This website uses cookies.