Advertisement

चीन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिखाए सख्त तेवर, पूर्व न्याय मंत्री को सुनाई गई मौत की सजा  

Share
Advertisement

चीन की एक अदालत ने गुरुवार को पूर्व न्याय मंत्री को दो साल की कैद और मौत की सजा सुनाई है। इस फैसले के साथ ही चीन ने एक बार फिर साफ किया कि भ्रष्टाचार को लेकर बिल्कुल भी कोताही नहीं बरती जाएगी।

Advertisement

चीनी मीडिया से आई बड़ी ख़बर

चीनी मीडिया के मुताबिक, 67 साल के फू झेंगहुआ ने निजी लाभ पाने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार किया था। फू चीनी सरकार में बीजिंग नगरपालिका ब्यूरो प्रमुख, सार्वजनिक सुरक्षा के उपमंत्री भी रह चुके हैं।

इससे पहले चीन के पूर्व रेल मंत्री को भी साल 2013 में मौत की सजा सुनाई गई थी। वो भी भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए थे। इससे चीन की न्याय प्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है

जुलाई माह में चीन के पूर्व न्याय मंत्री फे झेंगहुआ को रिश्वत लेने के आरोप में संदेह के रूप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान फे ने खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार किया। चीनी मीडिया के अनुसार, फे पर “117 मिलियन युआन (17.3 मिलियन डॉलर) उपहार या रकम के तौर पर लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *