Advertisement
विदेश

राष्ट्रपति पुतिन को यूरोप के सुरक्षा ढांचे को बर्बाद करने नहीं दे सकते- EU

Share
Advertisement

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उरसुला वैन डर लेन (Ursula Von der Leyen) ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करते हुए कहा है कि हम रूस के यूक्रेन पर अनुचित हमले की निंदा करते हैं। राष्ट्रपति पुतिन को यूरोप के सुरक्षा ढांचे को बर्बाद करने नहीं दे सकते।

Advertisement

इस दुख की घड़ी में, हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। हमारी संवेदना यूक्रेन की मासूम महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ हैं, जो अकारण हमले की वजह से जिंदगी और मौत का सामना कर रहे हैं। हम रूसी सरकार को इसकी जिम्मेदार ठहराएंगे।

लोकतंत्र की मज़बूती और प्रतिबद्धता को कम न आंकें पुतिन

ब्रसेल्स में उन्होंने कहा- राष्ट्रपति पुतिन को यूरोप के सुरक्षा ढांचे को बर्बाद करने नहीं दे सकते। राष्ट्रपति पुतिन को हमारे लोकतंत्र की मज़बूती और प्रतिबद्धता को कम नहीं आंकना चाहिए। यूरोपीय संघ यूक्रेन और वहाँ के लोगों के साथ खड़ा है। यूक्रेन फिर खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि रूस ने एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र पर हमला किया है।

उरसुला वैन डर लेन (Ursula Von der Leyen) ने कहा कि ईयू (European Union) जल्द ही रूस के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा- प्रतिबंधों में रूस के रणनीतिक क्षेत्रों को निशाना बनाया जाएगा। हम यूरोपीय संघ में रूस की संपत्ति फ़्रीज कर देंगे और अपने वित्तीय बाज़ार में रूस के बैंकों की पहुँच को भी रोक देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि युद्ध के लिए रूस की वित्तीय क्षमता पर असर डालने के लिए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उरसुला वैन डर लेन ने कहा- संकट की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएँ यूक्रेन और वहाँ के निर्दोष नागरिकों के साथ है। उन्हें अकारण हुए इस हमले के कारण अपने जीवन के भय का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाए और यूक्रेन की अखंडता का सम्मान करे। उरसुला वैन डर लेन ने कहा कि हम रूस को इस स्थिति के लिए ज़िम्मेदार मानते हैं।

Recent Posts

Advertisement

एलजी साहब भाजपा के एजेंट कि तरह काम कर रहे हैं और ये सीएम केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है- सौरभ भारद्वाज

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…

May 6, 2024

Lok Sabha Election: आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव समेत 12 ने दाखिल किया नामांकन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…

May 6, 2024

Jalandhar: भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…

May 6, 2024

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं सूची, जौनपुर से श्याम सिंह यादव पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…

May 6, 2024

Sant Kabir Nagar: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, दो बाइक को किया आग के हवाले

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…

May 6, 2024

आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…

May 6, 2024

This website uses cookies.