Advertisement
विदेश

क्या भारत आने पर गिरफ्तार हो सकते हैं पुतिन? ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया है अरेस्ट वारंट

Share
Advertisement

17 मार्च 2023, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट यानी ICC ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वॉर क्राइम के आरोप में अरेस्ट वारंट जारी किया। इसके अगले ही दिन पुतिन यूक्रेन में मारियोपोल शहर की सड़कों पर घूमते देखे गए। जंग के दौरान इस शहर पर अब रूस का कब्जा है।

Advertisement

बताते है कि ICC क्या है, जिसने पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया? इसके क्या मायने हैं? पुतिन को कौन गिरफ्तार कर सकता है? क्या भारत आने पर भी पुतिन को गिरफ्तार किया जा सकता है?

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने वारंट क्यों जारी किया है?

ICC ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वॉर क्राइम का आरोपी बनाया है। यूक्रेनी बच्चों को गैर-कानूनी और अवैध तरीके से रूस ले जाने में पुतिन को दोषी माना गया है। ICC ने ऐसा करने के पीछे तीन वजहें बताई हैं…

1- व्लादिमीर पुतिन के पास यूक्रेन से बच्चों को किडनैप करके रूस भेजे जाने की जानकारी थी।

2- बच्चों को किडनैप किए जाने के कई केस में पुतिन सीधे-सीधे इन्वॉल्व थे।

3- पुतिन ने जानकारी होने के बावजूद अपने सैन्य अधिकारियों और लोगों को ऐसा करने से नहीं रोका।

मारिया लावोवा-बेलोवा के खिलाफ भी वारंट जारी

इन आरोपों में इंटरनेशनल कोर्ट ने पुतिन के अलावा रूस के चिल्ड्रन राइट कमिश्नर मारिया लावोवा-बेलोवा के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से ICC ने कहा कि 16 हजार से ज्यादा यूक्रेनी बच्चे रूस भेजे गए हैं। पुतिन के खिलाफ इस केस की जांच पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक और ICC के प्रॉसिक्यूटर करीम अहमद खान कर रहे हैं।

आखिर ICC क्या है और ये कितनी ताकतवर संस्था है?

1 जुलाई 2002 को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट यानी ICC की शुरुआत हुई थी। ये संस्था दुनियाभर में होने वाले वॉर क्राइम, नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों की जांच करती है। ये संस्था 1998 के रोम समझौते पर तैयार किए गए नियमों के आधार पर कार्रवाई करती है। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का मुख्यालय द हेग में है। ब्रिटेन, कनाडा, जापान समेत 123 देश रोम समझौते के तहत इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के सदस्य हैं।

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी सदस्य देशों को वारंट भेजता है। ICC का ये वारंट सदस्य देशों के लिए सलाह की तरह होता है और वो इसे मानने के लिए बाध्य नहीं होते हैं। इसकी वजह यह है कि हर संप्रभु देश अपने आतंरिक और विदेश मामलों में नीति बनाने के लिए स्वतंत्र होता है। दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की तरह ही ICC भी हर देश की संप्रभुता का सम्मान करती है।

क्या ICC के वारंट जारी होने के बाद पुतिन गिरफ्तार होंगे?

जवाब: व्लादिमीर पुतिन रूस जैसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति हैं और दुनिया के टॉप पावरफुल नेताओं में से एक हैं। ऐसे में रूस में रहते हुए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती, ये लगभग तय है। वहीं, पुतिन अगर रूस के बाहर किसी दूसरे देश में जाते हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। हालांकि, पुतिन के विदेश दौरे पर कई तरह के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हैं। इस वजह से ये संभावना कम ही है कि वो रूस के बाहर किसी दूसरे देश के दौरे पर जाएंगे। अगर पुतिन ICC के सदस्य देशों का दौरा करते हैं तो वो हिरासत में लिए जा सकते हैं, लेकिन शायद पुतिन ये गलती न करें। उनके दौरे में शामिल ईरान इकलौता ऐसा देश है जो कभी USSR का हिस्सा नहीं रहा।

ये भी पढ़े: पुतिन ने शी जिनपिंग से की मुलाकात, यूक्रेन में ‘गंभीर संकट’ के समाधान के लिए चीन की योजना का स्वागत किया: रिपोर्ट

Recent Posts

Advertisement

Mahoba: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर डाली हैवानियत, घिनौनी वारदात से सदमे में है विवाहिता

Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…

May 2, 2024

‘इंडी अलायंस…परिवारवादी पार्टियों का जमावड़ा और भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है…’, विदिशा में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…

May 2, 2024

UP: मैनपुरी पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…

May 2, 2024

‘26/11 हमले में कसाब और दूसरे आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता…’, गुजरात में बोले PM मोदी

PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…

May 2, 2024

Sambhal: दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, 4 की मौत

Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…

May 2, 2024

Hamirpur: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- 2017 के पहले गुंडा माफिया दहशत फैलाते थे अब गुंडे माफिया दहशत में हैं

Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…

May 2, 2024

This website uses cookies.