Advertisement

कोलंबिया में भारी बारिश, भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलंबिया में भूस्खलन
Share
Advertisement

दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित देश कोलंबिया में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश से हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गयी और 35 घायल हो गये हैं।

Advertisement

कोलंबिया के शहर परेरा में लगातार बारिश से लोग परेशान हैं। वहां रिसारल्डा क्षेत्र में अत्यधिक भूस्खलन हुआ है। परेरा के मेयर कार्लोस माया ने बताया कि भूस्खलन के कारण 14 लोगों की जान चली गयी है। घटना में 35 लोगों के घायल होने की सूचना है।

मेयर ने कहा कि अभी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नागरिकों से क्षेत्र को खाली कर देने को कहा है, ताकि अधिक जान-माल का खतरा टाला जा सके। भूस्खलन के कारण अधिकांश लकड़ी के बने घर प्रभावित हुए हैं। बचाव कर्मियों ने 60 से अधिक घरों को खाली करा लिया है। बचाव अभियान भी जारी है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भूस्खलन जारी रहने के कारण सावधानी बरतने को कहा है।

लगातार मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन से परेरा में कई घरों पर चट्टानें गिर गयी। स्थिति पर नियंत्रण के प्रयासों के साथ राष्ट्रीय जोखिम प्रबंधन एवं आपदा इकाई को आवश्यकता पड़ने पर हस्तक्षेप के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है। आसपास के घरों से दर्जनों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *