Valentine Day: हमारे जीवन का एक छोटा और अहम हिस्सा होता है हमारे रिश्ते और हमारी डेटिंग लाइफ। जिंदगी के इन छोटे से लम्हों को हसीन बनाने के लिए हमें एक अच्छे और योग्य पार्टनर की जरूरत होती है। आइये आज वैलेनटाइन डे के दिन सध्गुरु जी से जाने कि आखिर शादी के लिए एक सही पार्टनर कैसे चुना जाए।
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जी ने एक अच्छा पार्टनर चुनने के लिए कई ख़ास बातें बताई है। सद्गुरु जी के अनुसार, ‘प्रेम के मामले में सबसे पहले रोमांस का मतलब समझना जरूरी है। रोमांस का मतलब है कि आप मूल रूप से जीवन के सबसे सुंदर हिस्से की बात कर रहे हैं।
प्रेम में किसी इंसान का शरीर और भावनाएं दोनों शामिल होते हैं। विचार इनसे अलग होते हैं। कोई इंसान विचारों के स्तर पर किसी से खिलवाड़ कर सकता है और पीछे हट सकता है। ये बहुत लचीले होते हैं। लेकिन एक बार जब शरीर और भावनाएं शामिल होते हैं तो आपके अंदर उनकी छाप विचार प्रक्रिया से कहीं ज्यादा गहरी होती है। ‘
सद्गुरु कहते हैं, ‘हम हर चीज को एक्सपायरी डेट दे रहे हैं, जिसमें इंसानी रिश्ते भी शामिल हैं. मौजूद दौर में रिश्ते जरूरतों पर आधारित हो गए हैं। लोग जरूरतें पूरी करने के लिए एक दूसरे से जुड़ते हैं। ये जरूरतें शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक या आर्थिक हो सकती हैं। लेकिन वो खास रिश्ता जिसे आप रोमांटिक कहते हैं, उसमें ज्यादातर समय रोमांस नहीं होता है। बस कुछ जरूरतें होती हैं।’
सद्गुरु के अनुसार, ‘प्रेम के मामले में सबसे पहले रोमांस का मतलब समझना जरूरी है। रोमांस का मतलब है कि आप मूल रूप से जीवन के सबसे सुंदर हिस्से की बात कर रहे हैं। प्रेम में किसी इंसान का शरीर और भावनाएं दोनों शामिल होते हैं। विचार इनसे अलग होते हैं. कोई इंसान विचारों के स्तर पर किसी से खिलवाड़ कर सकता है और पीछे हट सकता है। ये बहुत लचीले होते हैं। लेकिन एक बार जब शरीर और भावनाएं शामिल होते हैं तो आपके अंदर उनकी छाप विचार प्रक्रिया से कहीं ज्यादा गहरी होती है।’
ये भी पढ़ें : Valentine day पर लगाए हाथों में ये खूबसूरत मेहंदी, जानें डिजाइन
CM Yogi: आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य…
CM Yogi In Sitapur: भारत की सनातन संस्कृति को गाली देना, देश की सत्ता को…
Lok Labha Election 2024: एक तरफ देशभर में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है…
Punjab: कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए बचे हुए आखिरी सीट पर उम्मीदवार…
Superstition: अस्पताल का गेट और उस पर घंटों चलता तंत्र-मंत्र. तमाशबीन बने लोग. ये नजारा…
Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के शहरों में लगातार चिलचिलाती धूप और…
This website uses cookies.