Advertisement
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन दो राशि वालों को बिजनेस में हो सकता है लाभ, जानें सभी राशियों का हाल

Share

मेष

Advertisement

आज वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर भ्रमित रहेंगे। प्रेमी जन के प्रति नजदीकी बढ़ेगी। शाम के समय घर में मित्रगण आ सकते हैं।

Advertisement

वृष

आज दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की सजावट में आप काफी ध्यान देंगे।

मिथुन

आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। अधूरे कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबंध करने के लिए दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। शत्रुओं की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह

आज आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। विधिक मामलों को लेकर लापरवाही न करें। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या

आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आवश्यक कार्य के लिए मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।

तुला

आज आप कम मेहनत के बावजूद उत्तम परिणाम प्राप्त कर लेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। आपको प्रमोशन दिया जा सकता है। विदेशी कंपनियों से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। बच्चों के साथ आप बहुत अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता की आज्ञा लेकर ही नए काम शुरू करें।

धनु

आज ऑफिस अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी होगी। छात्रों के लिए दिन शुभ नहीं है। आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी चाहिए। आप लोगों के छिपे हुए मनोभावों को समझ लेंगे। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचिया‍ं बढ़ेंगी।

मकर

आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। कला और साहित्य के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा।

कुंभ

आज जॉब में बदलाव की संभावना बन रही है। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी आपकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मीन

आज आपका दिन बहुत शुभ रहने वाला है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। माता-पिता के साथ अनबन दूर होगी। गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: बागेश्वर में डरावना मंजर! जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे बच्चे

Share
Published by
Ruby Singh

Recent Posts

Advertisement

बदलेंगे सियासी समीकरण! धनंजय सिंह ने किया बीजेपी का समर्थन, राजा भैय्या बोले यह…

Politics of UP: जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. यहां…

May 14, 2024

Bihar: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुशील कुमार मोदी को दी श्रद्धांजलि

Tribute by JP Nadda: बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर…

May 14, 2024

पाकिस्तान समर्थक जान लें, हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए नहीं- योगी

CM Yogi in Barabanki: 14 मई को बाराबंकी में सीएम योगी ने एक जनसभा को…

May 14, 2024

सुशील मोदी को याद कर फफक पड़े अश्विनी चौबे, बोले…मेरे भाई जैसे थे

Ashwini Choubey: बक्सर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर बक्सर सांसद सह केंद्रीय…

May 14, 2024

अमेठी में बनी राइफल AK-203 से थर्राता है पाकिस्तान: सीएम योगी

CM Yogi in Amethi: 14 मई को उत्तरप्रदेश के अमेठी में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ…

May 14, 2024

कोडरमा में बोले पीएम मोदी… ले चुका हूं आतंक और नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार करने का संकल्प

PM Modi in Koderma: झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित…

May 14, 2024

This website uses cookies.