Advertisement
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 October 2022: मेष राशि वाले आय के नवीन स्त्रोत मिलने से आगे बढ़ेंगे, जानें अपना राशिफल

Share
Advertisement

Aaj Ka Rashifal 6 October 2022:-

Advertisement

मेष राशि:

आज के दिन मेष राशि वाले आय के नवीन स्त्रोत मिलने से आगे बढ़ेंगे। आपके मित्र आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान बता सकते हैं। आप किसी नई भूमि,भवन व वाहन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों को अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण कुछ लगाना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपके घर में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी जिसमें आप तालमेल बनाए तो बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि:

गुरुवार के दिन मिथुन राशि वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे और तभी कार्य को करेंगे। यदि कोई आवश्यक कार्य हो,तो उसमें आपको जल्दबाजी दिखानी होगी,नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है।

कर्क राशि:

आज का दिन आय निश्चित होने के कारण आपको अपने खर्चों की ओर ध्यान देना होगा,नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी वाणी आपका कोई वाद-विवाद करा सकती है,इसलिए नियंत्रण बनाए रखें।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों को किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आप किसी नए घर,मकान,वाहन आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं,जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि वाले अपने रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। जो लोग अपने धन का निवेश शेयर बाजार अथवा लॉटरी आदि में निवेश करते हैं,वह आज अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको किसी व्यक्ति की कही सुनी बातो पर भरोसा करने से बचना होगा।

तुला राशि:

पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में कड़ी मेहनत के बाद लाभ होगा।

धनु राशि:

धनु राशि वालों को आज किसी से अपशब्द बोलने से बचना होगा। यदि कुछ कानूनी मामलों में अड़चन आ रही थी,तो वह भी सुलझ सकती हैं। व्यापार कर रहे लोग आज जोखिम उठाने से बचे,नहीं तो उनको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनके साथी आज उन्हें अपनी बातों से खुश करेंगे और माता-पिता से चल रहा कोई वाद विवाद भी समाप्त होगा, लेकिन आपको किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा,नहीं तो कार्यक्षेत्र में अधिकारी आप से भी नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि:

मकर राशि वाले आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर अतिथियों का आगमन होगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

कुंभ राशि:

आज कुंभ राशि वालों को व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ यात्रा करने का मौका मिलेगा,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,जो लोग लॉटरी आदि में अपने धन का निवेश करते हैं,उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

मीन राशि:

मीन राशि वालों को अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाना होगा,क्योंकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं,जो आपके लिए परेशानी लेकर आएंगे। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से किसी प्रकार की कोई भी जानकारी देने से बचें,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

मीसा बोलीं… ‘अमित शाह के बिहार आने से इंडी गठबंधन को फायदा’, तेजस्वी के बयान पर सम्राट का जवाब…

Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…

May 16, 2024

Noida: युवक को पूछताछ के लिए बुलाया था पुलिस चौकी… हुई ऐसी घटना कि पूरी चौकी हो गई सस्पेंड

Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…

May 16, 2024

This website uses cookies.