Advertisement
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 जनवरी 2023: आज के दिन इन राशियों को मिलेगा धन लाभ और नौकरी के अच्छे अवसर, वृश्चिक वाले थोड़ा रखें ख्याल, जानें अपनी राशि का हाल

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों के आज थोड़ा ख्याल रखने की भी आवश्कता है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।

Advertisement

मेष

सामाजिक विषयों में रुचि रहेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। लक्ष्य पूरा करेंगे। साहस संपर्क बढ़ेगा। सामंजस्य और सहकारिता बढ़ेगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सुखद सूचना मिल सकती है। संकोच का त्याग करेंगे। आस्था बढ़ाएंगे। सहयोग की भावना बल पाएगीं। तार्किक चर्चाओं में शामिल होंगे। यात्रा संभव है।

वृष

परिवार का साथ समर्थन बनाए रखेंगे। सुख सौख्य और वैभव में वृद्धि होगी। परिजनों का भरोसा जीतेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। बचत और बैंकिंग के कार्यों में रुचि लेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखेंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बढ़ा हो सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर  दिखेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क

लेनदेन और व्यापार में सूझबूझ रखें। सौदे समझौतों में लापरवाही से बचें। दान धर्म बढ़ेगा. दिखावे में रुचि बढ़ेगी. उधार से बचें। तर्कशील रहें, अपनों की खुशी के लिए प्रयास बढ़ाएंगे। निवेश पर जोर रहेगा। बजट पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सजग रहें। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे।

सिंह

आर्थिक उछाल का समय है। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी रखेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों को गति देंगे। विस्तार योजनाएं आगे बढ़ेंगी। विभिन्न कार्यों में शीघ्रता दिखाएंगे। इच्छित परिणाम बनेंगे। विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे। तर्कपूर्ण व्यवहार रखेंगे।

कन्या

आज के दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपके यदि कुछ परेशानियां आ रही थी तो वह आज दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा आपा चीजों को व्यवस्थित तरीके से बना कर रखें नहीं तो कोई गलती हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आज माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

तुला

सभी क्षेत्रों बेहतर प्रदर्शन रहेगा। भाग्य पक्ष संवार पाएगा। लाभ में वृद्धि होगी। विभिन्न परिस्थितियां पक्ष में रहेंगी। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं। लंबी दूरी की यात्रा की संभव है।

वृश्चिक

आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। जोखिम उठाने की सोच से बचें। सहजता सामंजस्यता से काम लें।

धनु

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नेतृत्व के कार्यों में आगे रहेंगे। परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे. भूमि भवन के कार्य बनेंगे। उद्योग व्यापार में अवसर बने रहेंगे।

मकर

कार्यक्षेत्र में सहज वातावरण रहेगा। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। तर्कशीलता बनाए रहें। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। कामकाजी गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। मेहनत के अनुरूप लाभ होगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। लापरवाही पर अंकुश रखें। उधार का लेनदेन न करें। सजगता से आगे बढ़ें. व्यर्थ चर्चा पर अंकुश लगाएं। बजट से चलेंगे। संकोच का भाव बना रह सकता है। तर्क रखें।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस की आज किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। आपकी शैक्षणिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी, जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मीन

भावनात्मक विषयों में धैर्य दिखाने का समय है। व्यक्तिगत मामलो में धर्म पालन बनाए रखें। निजी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली रहेंगे। भव्य वाहन व भवन की अभिलाषा बल पाएगी। बड़ी सोच रखें। सहज रहें। उत्साह और सक्रियता दिखाएंगे। भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें। लाभ व प्रभाव सामान्य रहेगा। सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. जहां…

May 21, 2024

Azamgarh: आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वालों को एक-एक वोट के लिये है तरसाना: CM योगी

Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…

May 21, 2024

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

This website uses cookies.