Advertisement
स्वास्थ्य

Women Sleep: महिलाओं को क्यों चाहिए होती है पुरुषों से ज्यादा नींद ?

Share
Advertisement

Women Sleep: घर में परिवार की महिलाएं सबसे अधिक काम करती हैं। ऐसा इसलिए है कि महिलाएं, चाहे वे प्रफेशनल हों या नहीं, घर-परिवार और रिश्तेदारी की अधिकांश जिम्मेदारियां निभाती हैं। रिश्ते भी एक कला है, जो समय और ऊर्जा लेती है।

Advertisement

ऐसे में, महिलाएं अक्सर परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में कम आराम कर पाती हैं और पूरी तरह से सो नहीं पाती हैं। कम सोने से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है और यह भी एक बड़ा कारण है कि महिलाओं के शरीर पर फैट तेजी से बढ़ता है, जिससे वे पुरुषों की तुलना में जल्दी बल्की दिखने लगती हैं।

कई वुमन हेल्थ अध्यननों में पाया है कि पर्याप्त नींद नहीं लेना भारतीय महिलाओं में स्वास्थ्य समस्याओं का एक बड़ा कारण है। हमारे यहाँ बहुत कम लोग जानते हैं कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। आइए जानते है कि ऐसा क्यों है और इसका क्या कारण हैं:-

Women Sleep: महिलाओं के क्यों चाहिए अधिक नींद?

आपने उम्र के हिसाब से नींद की आवश्यकता के बारे में आपने पढ़ा या सुना होगा। 0 से 5 साल की उम्र के बच्चों को दस से बारह घंटे की नींद चाहिए। 18 से 64 वर्ष की उम्र में 7 से 9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है, और 65 से 90 वर्ष की उम्र में यह आवश्यकता बढ़ जाती है। ठीक इसी तरह, जेंडर किस तरह की नींद की जरूरत निर्धारित करता है।

सभी लोग जानते हैं कि महिलाएं कई कामों में लगी रहती हैं। ये पूरी क्षमता से एक साथ कई काम कर सकती हैं। इसलिए ये पुरुषों से अधिक मानसिक ऊर्जा का उपयोग करती हैं। इसलिए, पर्याप्त नींद लेने से उन्हें मानसिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

नेशनल स्लीप फाउंडेशन के विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक नींद की आवश्यकता होती है क्योंकि वे अधिक मानसिक ऊर्जा और एक समय में कई काम करती हैं। लेकिन प्राकृतिक रूप से पुरुषों की तुलना में महिलाओं की नींद की गुणवत्ता कम होती है। इसलिए इन्हें पुरुषों से अधिक घंटे की नींद चाहिए।

महिलाओं की नींद की गुणवत्ता पुरुषों की तुलना में कम होने के कारण प्राकृतिक है। जैसे, हॉर्मोनल परिवर्तन, पीरियड्स के दौरान शरीर में होने वाले परिवर्तन, भावनात्मक आवश्यकताएं, रजोनिवृत्ति (मनोनिवृत्ति) इत्यादि। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए हर दिन 8 से 9 घंटे या अधिक की नींद लेना चाहिए। ऐसा करके आप कई फिटनेस और हेल्थ समस्याओं से बच सकते हैं।

ये भी पढ़े: Latest Petrol Diesel Price: आम जनता को बड़ी राहत पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Recent Posts

Advertisement

छत्तीसगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…

May 20, 2024

बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…

May 20, 2024

बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…

May 20, 2024

LokSabha Election live: शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 73 प्रतिशत वोटिंग

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

कांग्रेस शासन में सुबह की शुरुआत घोटाले और शाम का अंत आतंकी हमलों से होता था- सीएम योगी

CM Yogi in Kurukshetra: हरियाणा के चुनावी समर में उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक व…

May 20, 2024

छात्रा का आरोप, हाथ पकड़कर दूसरे कमरे में ले जाकर गुरुजी करते हैं गंदी-गंदी बात

Nalanda news: हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं…

May 20, 2024

This website uses cookies.