Advertisement

क्या स्वस्थ रहने के लिए पूरी तरह छोड़ देना चाहिए चीनी और नमक? जानिए

नमक चीनी का सेवन
Share
Advertisement

क्या स्वस्थ रहने के लिए आपको पूरी तरह से चीनी और नमक को छोड़ देना चाहिए? क्या आप इन्हें छोड़कर स्वस्थ रह पाएंगे? आइए जानते हैं इस सवालों के जवाब।

Advertisement

शरीर सही तरीके से काम करे इसके लिए चीनी और नमक जरूरी होता है। नमक शरीर में द्रव के स्तर और एसिड बेस बैलेंस को बनाए रखने, तंत्रिका आवेगों को संचालित करने और मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। चीनी कार्बोहाइड्रेट का एक रूप है जो प्रतिदिन शरीर को बेहतर तरीके काम करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।

हालांकि अधिक मात्रा में चीनी और नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। लेकिन भोजन में संतुलित मात्रा में दोनों का सेवन अच्छा होता है। यहां पर आपको यह जानना जरूरी है कि कितनी मात्रा में नमक और चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए?

कितना जरूरी है नमक?

एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 5 ग्राम (1 चम्मच) से कम नमक का सेवन करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ द्वारा यह सिफारिश की गई है। हालांकि बच्चों के लिए इसकी मात्रा और कम होनी चाहिए।

किन-किन चीजों से मिलता है आपको नमक और चीनी

नमक आपको कई तरह के आहार से मिलते हैं। नमक कमोबेश सभी अहार में पाया जाता है। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, नूडल्स, पनीर, नमकीन स्नैक्स, हैम, सलामी, अचार, जैम, जेली जैसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिससे हमें नमक मिलता है।

उसी प्रकार चीनी की बात करें तो सोडा, शेक, फलों के रस, मीठे स्नैक्स आदि से चीनी मिलता है। इसलिए खाना खाने वक्त सावधानी रखना बहुत जरूरी है। नमक और चीनी की कम या ज्यादा मात्रा दोनों हानिकारक होती है।

यह भी पढ़ें-

शाकाहारी फूड्स: स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाएं इन Vegetarian Food को

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का इस तरह करें सेवन, मिलेंगे बहुत फायदे

सत्तू पीने के फायदे, जानें कैसे सत्तू पीकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *