Advertisement
स्वास्थ्य

आयुर्वेद में दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक, होता है बड़ा नुकसान जानें

Share
Advertisement

आयुर्वेद में दूध को कम्पलीट आहार माना जाता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, और कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं लेकिन दूध का सेवन करते समय कुछ बातों का विशेष ख्याल भी रखना चाहिए। दरअसल दूध के साथ कुछ फूड्स ऐसे हैं जो शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और कुछ ऐसे आहार भी हैं जिनका दूध पीने के बाद सेवन नहीं करना चाहिए।

Advertisement

अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे पित्तदोष बढ़ता है। साथ ही पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ती हैं। तो आइए बताते हैं कुछ ऐसे आहार के बारे में जिनका सेवन दूध पीने के साथ नहीं करना चाहिए।

दूध के साथ कटहल का सेवन ना करें

दूध पीने के तुरंत बाद कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको स्किन पर रैशेज, खुजली और पेट से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। और साथ ही यह आपकी पाचन की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।

दूध के साथ मछली का सेवन करने से हो सकते हैं ये नुकसान

वैसे तो मछली खाने से बालों और त्वचा की खूबसूरती बढ़ जाती है लेकिन इसके साथ इसके नुकसान भी है। मछली का कभी दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पाचन संबंधी संबंधी परेशानियां हो सकती है। दूध के साथ मछली का सेवन करने से फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द, स्किन पर सफेद धब्बे हो सकते हैं।

दूध के बाद दही के सेवन करने से बचें

दूध पीने के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको पाचन की गंभीर रूप से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दूध पीने के तुरंत बाद पेट में दर्द, उल्टी आना ये लक्षण सबसे ज्यादा होते हैं।

दूध के साथ खट्टे फलों का ना करें बिल्कुल भी सेवन

खट्टे फलों के साथ भी दूध का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। ये दोनों चीजें एक साथ लेने से सेहत पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी खट्टे फल खाएं उसके कम से कम 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।

दूध के साथ उड़द दाल का सेवन ना करें

उड़द की दाल और दूध का एक साथ या फिर छोटे से अंतराल के बाद किया गया सेवन आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पाचन का गड़बड़ाना, जी मचलना, उल्टी आना, शरीर में भारीपन महसूस होना और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उड़द की दाल खाने के कम से कम दो घंटे बाद दूध पीना चाहिए।

Recent Posts

Advertisement

West Bengal: एक जैसे हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप- पीएम मोदी

PM Modi in Vishnupur:  पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…

May 19, 2024

फूलपुरः अखिलेश और राहुल गांधी की साझा रैली में मची भगदड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच के पास पहुंचे समर्थक

Stampede at the rally: प्रयागराज के फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त…

May 19, 2024

पश्चिम बंगालः मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही TMC- पीएम मोदी

PM Modi in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक…

May 19, 2024

UP: सपा और कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी मौजूद- CM योगी

CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…

May 19, 2024

इंडी… अराजकता,भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन- सीएम योगी

CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…

May 19, 2024

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवभगत होती है- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…

May 19, 2024

This website uses cookies.