नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में डेंगू कहर बनकर लोगों पर आफत बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगाल, मध्य प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। डेंगू के कारण से लगातार मौतें हो रही है। मरने वालों में भी ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। मथुरा और फिरोजाबाद के अलावा कानपुर, प्रयागराज और गाजियाबाद से तो लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में मंगलवार को बुखार और डेंगू से 14 लोगों की मौत हुई है। मेरठ के चीफ मेडिकल ऑफिसर अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले में 200 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं। अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले में अभी 103 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों को सामान्य बुखार हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘इस साल सितंबर 1 से सितंबर 19 तक डेंगू के 87 मामले सामने आए। पिछले साल यह 188 था। सितंबर के महीने में डेंगू के मामलों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम है। राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 नियंत्रण में है’।
बता दें मानसून के बाद डेंगू का कहर बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपको इसके लक्षण दिखाई देते हैं तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बुखार के दौरान संतुलित आहार लें। तरल आहार जैसे वेजिटेबल जुस और नारियल पानी का सेवन बुखार से रिकवरी में मदद कर सकती है।
Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…
Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…
PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…
Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…
Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…
This website uses cookies.