Advertisement
स्वास्थ्य

Belly Fat: पेट की चर्बी कैसे कम करें? ये है आसान उपाय

Share
Advertisement

Weight Loss Tips: पेट की चर्बी कैसे कम करें? बढ़ा हुआ वजन कई बीमारियों का घर होता है। एक बार यदि वजन बढ़ जाए तो उसे कम करना सभी के लिए आसान नहीं होता। यदि चर्बी पेट में जमी तो इससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। मोटापा को कम करने के लिए कई बार काफी मेहनत करनी पड़ती है।

Advertisement

1.गुनगुना पानी पिएं

गुनगुना पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है। जब भी प्यास लगे तो फ्रिज में रखे ठंडे पानी को पीने से अच्छा है कि गुनगुना पानी पीएं। गुनगुने पानी को पीने से मेटाबोलिज्म एक्टिवेट होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा फल और जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

2. मेथी का पानी पिएं

मेथी का पानी भी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए भुनी हुई मेथी का पाउडर सुबह खाली पेट पानी के साथ पीना चाहिए। इसके अलावा मेथी को रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह खाली पेट पी सकते हैं। ऐसा करने से पेट की चर्बी कम होती है।

3. खाना अच्छी तरह चबाएं

जब भी आप खाना खाएं तो खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं। खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाने से यह जल्दी पच जाता है। जब मुंह के लार में कार्बोहाइड्रेट मिलता है तो पाचन की प्रक्रिया अच्छी तरह से होती है। इसलिए खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। इससे आपका पेट भरा-भरा महसूस होता है।

4. तेज गति से टहलें

रोजाना तेज गति से टहलें। जब भी आप घर से बाहर निकलें तो पेट की चर्बी को कम करने के लिए तेज गति से टहलें। रोजाना ऐसा करने से पेट का मोटापा तेजी से कम होगा। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक तेजी टहलना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।

5. अदरक का पानी पिएं

अदरक का पानी पीने से फैटी पेट को कम करने में मदद मिलती है। अदरक में थर्मोजेनेटिक एजेंट होता है जो चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और अतिरिक्त फैट कम करता है।

Read Also:- Weight Loss Tips: वजन घटाने के तरीके- इन चीजों से बना लें दूरी, मिलेगा जल्द लाभ

Recent Posts

Advertisement

LSG vs RR: केएल राहुल और हुड्डा ने जड़ा अर्धशतक, लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 196 रन

LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…

April 27, 2024

South Goa: हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का- पीएम मोदी

PM Modi in South Goa:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…

April 27, 2024

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

This website uses cookies.