Advertisement
स्वास्थ्य

Amrood Khane Ke Fayde: जानें कैसे बीमारियों में इस्तेमाल होगा सर्दियों का राजा “अमरूद”

Share
Advertisement

Amrood Khane Ke Fayde: अमरूद ठंडे प्रकृति के होते हैं, यह स्वाद में मीठे, खट्टे और कसैले(sweet, sour and astringent) होते हैं। आयुर्वेद में अमरुद को त्रिदोष शामक बताया गया है। इसका मतलब यह है कि अमरूद वात, पित्त और कफ दोष को संतुलित रखते हैं। अमरूद में फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा फोलिक एसिड, पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीज जैसे खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। अमरूद में करॉटिनाइड्स और पॉलिफिनॉल्स पाए जाते हैं जो उन्हें एंटी एजिंग और एंटी कैंसर गुणों के साथ बालों और त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अमरूद खाने के और भी कई फायदे (Amrood Khane Ke Fayde) हैं, आइए विस्तार से जानते हैं-

Advertisement

रात के समय अमरूद न करें अमरूद का सेवन


आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार के अनुसार, अमरूद(Guava) की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे हमेशा दोपहर में खाने की सलाह दी जाती है। अमरुद को दोपहर के भोजन से एक घंटा पहले या भोजन के 2 घंटे बाद लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे रात में, सुबह जल्दी और शाम को खाने से बचना चाहिए।

अमरूद के फायदे और बीमारियों में इस्तेमाल करने के तरीके

  1. पत्ते का पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करने से सूजन, बुखार, सिर दर्द और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
  2. अमरुद को फल के तौर पर खाने से वजन कम करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने के लिए बेस्ट डाइट है।
  3. अमरूद खाने से हृदय रोगों की संभावनाएं कम होती हैं और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  4. विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह त्वचा और बालों के लिए भी उपयोगी है।
  5. पीरियड क्रैंप्स से लेकर माइग्रेन तक, अमरूद सभी प्रकार के दर्द में भी कारगर है।
  6. डॉक्टर दीक्षा भावसार के अनुसार, पीरियड्स क्रैंप, एसिडिटी, डायबिटीज, मुंह से जुड़ी समस्याएं और बालों की समस्याओं के लिए पत्ते का इस्तेमाल काढ़े के रूप में किया जाता है।
  7. काढ़ा बनाने के लिए 7 से 10 पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें, जब पानी आधा रह जाए तो खाली पेट दिन में 1 से बार ले सकते हैं।
  8. इस काढ़े का प्रयोग गरारे के तौर पर मुंह के छाले, मसूड़ों से खून आना और मुंह से जुड़े अन्य बीमारियों का उपचार करने में किया जा सकता है।
  9. इस काढ़े को ठंडा करके अपने बालों को धोने से बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल घने होते हैं।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.