आजकल की मॉर्डन लाइफस्टाइल में लोग काफी ज्यादा Junk Food खाना पसंद करते है। लेकिन जंक फूड में अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है।
क्या होता है अजीनोमोटो और कैसे होता है इस्तेमाल
अजीनोमोटो एक तरह का नमक होता है। यह खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। अजीनोमोटो नमक को ‘मोनोसोडियम ग्लूटामेट’ भी कहा जाता है। यह व्हाइट क्रिस्टल कलर का होता है। इसमें अमीनोएसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है।
आपको बता दें अजीनोमोटो की खोज साल 1909 में जापान के साइंटिस्ट किकुनाय एकेडा ने किया था। इसे UmamiTaste के रूप में भी जाना जाता है।अजीनोमोटो को एशेंस ऑफ टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है।
वही, ज्यादातर चाइनीज खाने जैसे नूडल्स, फ्राइड राइस और मंचुरियन खाने में अजीनोमोटो का इस्तेमाल होता है। जंक फूड जैसे- पिज्जा, बर्गर और मैगी मसालों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।साथ ही इसका इस्तेमाल टोमैटो सॉस, सोया सॉस में किया जाता है।साथ ही फूड जैसे-चिप्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
किस तरह से करता मानव शरीर पर असर—
चाइनीज खाने में मिलने वाला अजीनोमोटो आपके नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।इससे तंत्रिकाओं पर असर पड़ता है और ब्रेन डैमेज का खतरा बढ़ जाता है।शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा होने पर दिमाग को नुकसान पहुंचता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक अजीनोमोटो
प्रेगनेंट महिलाओं को चाइनीज खाना नहीं खाने की सलाह दी जाती है।इसकी पीछे की वजह अजीनोमोटो ही है। अजीनोमोटो में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है,ज्यादा खाने से सूजन और असहजता महसूस होती है।बच्चे के दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है।
बढ़ने लगता है शरीर का वजन
जंक फूड हमें मोटापे का शिकार बनाता है।वजन बढ़ने पर शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।वही,ऐसे में कुछ लोगों को चाउमीन और मोमोज खाने की आदत सी हो जाती है। इसकी वजह चाइनीज खाने में पाया जाने वाला अजीनोमोटो है,जो की भूख को बढ़ाने का काम करता है।
नींद की कमी और माइग्रेन की बीमारी
अगर आपको या आपके करीबी को नींद और माइग्रेन से जुड़ी समस्या है तो इसकी एक बड़ी वजह अजीनोमोटो भी हो सकती है। अजीनोमोटो वाला खाना खाने से नींद नहीं आती और दिमाग में उत्तेजना पैदा हो जाती है।अजीनोमोटो वाला खाना खाने से दिन भर थकान रहती है
यह भी पढ़े : https://hindikhabar.com/uncategorized/fir-lodged-against-sanjay-raut-for-writing-against-pm-narendra-modi/
PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…
Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…
Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…
CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…
Murder in Aligarh: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के जवाहर नगर निवासी युवक की देर…
Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…
This website uses cookies.