Advertisement

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाएं सावधान, 51 हजार की Apple Watch निकली नकली

Share
Advertisement

आज का दौर ऑनलाइन शॉपिंग का है। लोग घर बैठे ही अपनी पसन्द का प्रोडक्ट ऑर्डर करते हैं। जिससे लोगों के लिए शॉपिंग करना आसान हो जाता है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग में कभी-कभी लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Amazon से एक महिला ने Apple Watch Series 7 ऑर्डर की। लेकिन जब उसको प्रोडक्ट मिला तो वह हैरान रह गई।

Advertisement

Amazon के बॉक्स में नकली ऐप्पल वॉच

Mk Kaur नाम की एक महिला ने अमेजन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने अमेजन से एक Apple watch series 7 ऑर्डर की और साथ ही 50  हजार रुपये का पेमेंट किया। अमेजन ने जब घर पर ऑर्डर पहुंचाया तो बॉक्स खोलते ही वह चौंक गई। उस बॉक्स में ऐप्पल की नकली वॉच थी। उन्होंने इसकी शिकायत अमेजन से की।

महिला ने बताया कि जब उन्होंने बॉक्स को ओपन किया तो वह समझ गई कि वॉच नकली है। उस वॉच की स्क्रीन पर बड़ा-सा स्क्रैच था और उसके बेजेल्स भी काफी मोटे थे। जबकि ऐप्पल वॉच के बेजेल्स काफी पतले होते हैं। बॉक्स से निकली वॉच का डायल साइज 45mm का था। लेकिन ऐप्पल वॉच का डायल साइज 41mm होता है।

महिला ने अमेजन को लिखा मेल

ग्राहक ने नकली प्रोडक्ट को लेकर अमेजन को मेल लिखा। इसपर अमेजन का कहना है कि उन्होंने इस मामले की छानबीन चार दिनों तक की और फिर महिला को मेल लिखकर कहा कि उन्होंने सही प्रोडक्ट भेजा है। उनके रिकॉर्ड के अनुसार, सही प्रोडक्ट की डिलीवरी हुई है। जिसके चलते अमेजन उनको कोई रिफन्ड नहीं देगा और न ही प्रोडक्ट बदलेगा।

महिला ने इस प्रोडक्ट की अनबॉक्सिंग वीडियो भी अपलोड की, लेकिन अमेजन ने उसे नहीं देखा। 91Mobiles का कहना है कि अमेजन के एक प्रवक्ता ने उन्हें बताया है कि वह ग्राहक को उनका पूरा पैसा वापस कर रहा है। साथ ही 1000 रुपये का गिफ्ट कार्ड भी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *