Hindi Khabar

E-20 पेट्रोल से वाहनों को हो रहा नुकसान, CM भगवंत मान ने लोगों से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील
Punjab News : ई-20 पेट्रोल के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को लोगों से एकजुट होने और ई-20 पेट्रोल की आपूर्ति के माध्यम से उपभोक्ताओं के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू किए गए अभियान का समर्थन करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने देशभर के नागरिकों से http://stopE20petrol.com पर ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया, ताकि इस मुद्दे से प्रभावित लोगों की चिंताएं प्रधानमंत्री तक पहुंच सकें.

एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हर नागरिक को इस याचिका पर हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए, ताकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, जिसने जानबूझकर इस गंभीर मुद्दे की अनदेखी की है, को सुधारात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा सके.”

वाहनों को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा, “मोटरसाइकिलों से लेकर अन्य वाहनों तक, देशभर के लोग ई-20 पेट्रोल के कारण अपने वाहनों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इस शोषण के खिलाफ अरविंद केजरीवाल जी ने प्रधानमंत्री को दो महत्वपूर्ण मांगों के साथ पत्र लिखा है. पहली, लोगों को शुद्ध पेट्रोल और ई-20 पेट्रोल में से अपनी पसंद का पेट्रोल चुनने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए. दूसरी, ई-20 पेट्रोल की कीमत तत्काल कम की जानी चाहिए. लोगों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक हस्ताक्षर महत्वपूर्ण है.”

केंद्र सरकार ने नहीं दिया ध्यान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ई-20 पेट्रोल देशभर में वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है. वाहनों का माइलेज कम हो गया है और लोग लगातार केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठा रहे हैं. दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता की बढ़ती चिंताओं के बावजूद भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. इसके विपरीत, वाहन मालिकों में यह चिंता बढ़ रही है कि उनकी मेहनत की कमाई से खरीदे गए वाहनों के इंजन को गंभीर क्षति पहुंच सकती है.”

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल स्वयं लोगों की शिकायतें सुनने के लिए मैदान में उतरे. एक वाहन मरम्मत केंद्र के दौरे के दौरान उन्होंने खराब पड़े वाहनों की लंबी कतारें देखीं और लोगों में भारी रोष का अनुभव किया. इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिना किसी देरी के हस्तक्षेप करने की अपील की. क्या केंद्र सरकार तभी जागेगी, जब वाहनों को हो रहे नुकसान की गंभीरता प्रधानमंत्री के संज्ञान में आएगी?”

शुद्ध पेट्रोल और ई-20 की अलग कीमत हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को यह अधिकार मिलना चाहिए कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार किस प्रकार का पेट्रोल खरीदना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि दोनों प्रकार के पेट्रोल को एक ही कीमत पर बेचने के बजाय ई-20 पेट्रोल की कीमत शुद्ध पेट्रोल से कम होनी चाहिए. एक समान मूल्य वसूलने से बड़ी तेल कंपनियों को लाभ होता है, जबकि आम उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है.

नागरिकों से हस्ताक्षर करने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई यह ऑनलाइन याचिका देश के प्रत्येक नागरिक की लड़ाई है. हर व्यक्ति को इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव लोगों और उनके परिवारों पर पड़ता है. मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करें. हमारा सामूहिक संघर्ष केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और समाधान निकालने के लिए बाध्य कर सकता है. समय की मांग है कि केंद्र सरकार अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करे.”

ये भी पढ़ें- शादी की बारात के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच, जानिए रेलवे की FTR सेवा का पूरा तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 गिरफ्तार
Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 177वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 600 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में लगातार विशेष अभियान चला रही हैं.

अभियान के 177वें दिन बड़ी कार्रवाई

अभियान के 177वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियार बरामद करते हुए 333 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 49,603 हो गई है.

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 240 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की. अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.

पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दें तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करें.

ये भी पढ़ें- शादी की बारात के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच, जानिए रेलवे की FTR सेवा का पूरा तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री, अरविंद केजरीवाल ने CJP के मंच से उठाई बड़ी मांग
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर से शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाने की मांग रख कर युवाओं के अंदर उम्मीद की नई किरण जगा दी है. गुरुवार को उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके संघर्ष का समर्थन किया, उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए. लेकिन प्रधानमंत्री ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं सोनम वांगचुक शिक्षा में कोई क्रांति न ला दें. देश की सड़ चुकी शिक्षा व्यवस्था को एक क्रांतिकारी कदम ही ठीक कर सकता है. इसलिए देश को सोनम वांगचुक जैसा एक क्रांतिकारी शिक्षा मंत्री के साथ ही क्रांतिकारी कदम दोनों की जरूरत है. इस दौरान सांसद संजय सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

शिक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने की बात

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश की शिक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए पूरे देश के युवा जो कॉकरोच आंदोलन के बैनर तले इकट्ठे हुए हैं, मैं उन सब लोगों को सलाम करता हूं. मैं सोनम वांगचुक को सलाम करता हूं जो अपने लिए नहीं, बल्कि युवाओं और हमारे देश के बच्चों के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर पिछले 19 दिन से अनशन कर रहे हैं.

पेपर लीक के खिलाफ उठाई आवाज

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारे देश में ऐसे बहुत सारे टीचर्स हैं जिन्होंने पेपर लीक के खिलाफ अपने-अपने शहर से आवाज उठाई, लेकिन उनको गिरफ्तार कर लिया गया. उन टीचर्स को तरह-तरह से टॉर्चर किया गया और उनके खिलाफ एफआईआर की गई, मैं उन सब लोगों को भी सलाम करता हूं. सोनम वांगचुक एक बहुत बड़े शिक्षाविद् हैं, उन्होंने पहले भी लद्दाख और देश के लिए कई बार अनशन किए हैं और आज उन्होंने देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाई हुई है.

आईआईटी के पेपर देकर हुए थे सफल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब कोई बच्चा कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने जाता है तो वह सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि उसके लिए एक सपना होता है. जब वह एग्जामिनेशन हॉल में घुसता है तो उसे विश्वास होता है कि मैं अपनी मेहनत और अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर अपना भविष्य बनाऊंगा. मैंने भी आईआईटी के पेपर दिए थे और उसमें सफल होकर आईआईटी गया था, लेकिन उन दिनों पेपर लीक नहीं होते थे. अगर उन दिनों पेपर लीक हो रहे होते तो शायद मेरा आईआईटी देने का विश्वास ही नहीं बनता. मेरे दोनों बच्चे भी आईआईटी से हैं और उनके समय पर भी पेपर लीक नहीं होते थे.

देश के लिए खतरनाक है यह स्थिति

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से जिस तरह से देश में पेपर लीक होने लगे हैं, उससे बच्चे का वह आत्म विश्वास लड़खड़ाने लगा है कि अगर वह मेहनत करेगा और इंटेलिजेंट है तो अमीरों के बच्चों को भी पीछे छोड़ देगा. आज बच्चों का यह लड़खड़ाता हुआ आत्म विश्वास सही नहीं है और देश के लिए बहुत खतरनाक बात है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हर साल पेपर लीक हो रहे हैं. साल 2024 में जो पेपर लीक हुआ था, सरकार ने उसके मास्टरमाइंड को बेल दिला दी. अब यह एक सिस्टम बन गया है कि हर साल पेपर लीक होते हैं, कमेटी बैठती हैं, जांच होती है, एफआईआर होती है, गिरफ्तारी होती है, बेल हो जाती है और अगले साल के पेपर लीक होने की फिर तैयारी शुरू हो जाती है. देश का युवा और ये बच्चे इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे?

सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीट पेपर लीक के बाद 20 से ज्यादा बच्चों ने सुसाइड कर लिया, लेकिन सरकार को कोई अक्ल नहीं आई. इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती, चाहे जितने बच्चे सुसाइड कर लें. जो बच्चे सुसाइड कर रहे हैं वे हमारे घरों के बच्चे थे, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया. सीबीएसई में पूरा इवैल्यूएशन सिस्टम गड़बड़ा गया, गिरफ्तार करना तो दूर की बात है, सरकार ने जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की. इतने बड़े स्तर पर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है, फिर भी सरकार ने कोई ऐसा सिस्टम में बदलाव नहीं किया जिससे अगले साल पेपर लीक न हों. अगले साल फिर पेपर लीक होंगे और हमारे बच्चे फिर मरेंगे, फिर आत्महत्या करेंगे. यह सिस्टम कब बदलेगा? इस सिस्टम को बदलना ही पड़ेगा.

सोनम वांगचुक की बात सुनने की अपील

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यही जंतर-मंतर था, 4 अप्रैल 2011 का दिन था और यहीं अन्ना हजारे बैठे हुए थे. उस वक्त की सरकार को भी बड़ा अहंकार था, लेकिन तीन साल के बाद वह सरकार अपने अहंकार की वजह से नहीं बची और डूब गई. आज 2026 है और मैं सरकार को कहना चाहता हूं कि वह युवाओं के कॉकरोच आंदोलन और सोनम वांगचुक की बात सुन ले, नहीं तो आज से तीन साल बाद उनका भी यही हश्र होगा, जो 2014 में उस अहंकारी सरकार का हुआ था. इस सरकार को अक्ल नहीं आ रही है और ये भी बहुत ज्यादा अहंकार में डूबे हुए हैं.

प्रधानमंत्री से केजरीवाल की अपील

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तो इस्तीफा देना ही चाहिए, लेकिन सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए. मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ और सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाओ. मुझे पता है कि प्रधानमंत्री सुनने वाले नहीं हैं. प्रधानमंत्री सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री नहीं बनाएंगे, क्योंकि उन्हें डर लगता है कि कहीं सोनम वांगचुक कोई क्रांतिकारी चीज न कर दे. आज शिक्षा व्यवस्था जितनी खराब हो गई है, उसे ठीक करने के लिए हमें क्रांतिकारी कदम ही चाहिए. बिना क्रांति के शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होने वाली है. इसके लिए हमें सोनम वांगचुक जैसा एक क्रांतिकारी शिक्षा मंत्री और क्रांतिकारी कदम दोनों की जरूरत है, उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 20 जुलाई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर-मंतर आना है और शांतिपूर्ण संसद मार्च को सफल बनाना है.

जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

इस दौरान “आप” के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह श्दिनकर’ की पंक्तियों ‘समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध’ का जिक्र करते हुए घरों में बैठे लोगों से अपील की कि वे बाहर निकलकर जंतर-मंतर पहुंचें. लोगों को सोनम वांगचुक की आवाज में आवाज मिलाकर भारत सरकार और नरेंद्र मोदी को झुकने के लिए मजबूर करना है.

मोदी जी से बड़ा नौटंकीबाज कोई नहीं

संजय सिंह ने आगे कहा कि मोदी जी से बड़ा नौटंकीबाज पूरी दुनिया में कोई नहीं मिलेगा. जब देश में कोरोना आया और नोटबंदी में लोग मर गए, तब वे रोने लगे. देश के प्रधानमंत्री दिन-रात सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं. इसलिए मैं यकीन दिलाकर जा रहा हूं कि 20 जुलाई से संसद के अंदर सभी साथी सांसदों से बात करके हम लोग युवाओं के लिए लड़ाई लड़ने का काम करेंगे. 20 जुलाई को सोनम वांगचुक के आह्वान पर मैं भी एक कार्यकर्ता और साथी के रूप में इस आंदोलन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर आऊंगा और हमारे अन्य साथी भी यहां पहुंचेंगे.

आंदोलन को हर तरीके से समर्थन देंगे

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भरोसा दिलाया है कि हम इस आंदोलन को हर तरीके से अपना समर्थन देंगे. हम अन्य राजनीतिक दलों और जन आंदोलनों से भी इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील करते हैं, क्योंकि सोनम वांगचुक कोई अपनी निजी लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि देश के करोड़ों नौजवानों, हिंदुस्तान के भविष्य और आने वाले कल की लड़ाई लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में हैंड ग्रेनेड और तीन आधुनिक राइफलें बरामद, नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा, FBI-CIA को दिए जांच के निर्देश
Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (17 जुलाई) को देश को संबोधित करते हुए चीन पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने दावा किया कि चीन ने करीब 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा चुराया है. अपने संबोधन में ट्रंप ने अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और चुनावी व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की.

ट्रंप ने कहा कि चीन से जुड़े इस मामले को कुछ अधिकारियों और तथाकथित ‘डीप स्टेट’ द्वारा छिपाने की कोशिश की गई. उनके अनुसार, इस तरह की डेटा चोरी अमेरिकी चुनावी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है, उन्होंने मौजूदा चुनावी प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष नहीं है.

मतदाताओं की जानकारी चोरी का दावा

डेटा चोरी के आरोपों पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि चुराई गई जानकारी में मतदाताओं के नाम, पते, फोन नंबर, राजनीतिक दलों से जुड़ी प्राथमिकताएं और अन्य संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं, उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी का इस्तेमाल मतदान प्रक्रिया और अन्य गलत गतिविधियों में किया जा सकता है.

मामले की जांच में जुटेंगी एजेंसियां

ट्रंप ने न्याय विभाग (DoJ), एफबीआई और सीआईए को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में कथित तौर पर जानकारी छिपाने वाले लोगों की जांच करें और आवश्यक आपराधिक कार्रवाई करें, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चीनी सरकार ने उन अमेरिकी पत्रकारों की पहचान करने की कोशिश की, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के बारे में नकारात्मक रिपोर्टिंग की थी. साथ ही, उन्हें अधिक नकारात्मक खबरें लिखने के लिए बड़ी रकम देने की कोशिश की गई.

उन्होंने दावा किया कि चीन चाहता था कि अमेरिकी राष्ट्रपति अगला चुनाव हार जाएं. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सरकार लंबे समय से जानती है कि चुनावी मशीनों और चुनावी ढांचे पर साइबर हमलों का खतरा बना हुआ है, उन्होंने कहा कि अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी देशों, जिनमें रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया के अलावा कुछ गैर-राज्य समूह भी शामिल हैं, के पास अमेरिकी चुनावी बुनियादी ढांचे को प्रभावित करने की क्षमता है.

कई राज्यों की स्थिति अच्छी नहीं

अपने संबोधन के अंत में ट्रंप ने कहा कि राज्यों से जुड़े चुनावी मुद्दों पर गवर्नरों, सीनेटरों और कांग्रेस के सदस्यों को जानकारी दी जाएगी, उन्होंने दावा किया कि कई राज्यों में मतदान व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और इसे सुधारने की आवश्यकता है. ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों से अपील की कि वे हाउस और सीनेट में अपने प्रतिनिधियों से संपर्क करें और बिना किसी देरी के ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पारित करने की मांग करें.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में हैंड ग्रेनेड और तीन आधुनिक राइफलें बरामद, नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम के असर से उत्तर भारत में मानसून दोबारा सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. वहीं, 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है.

मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि इन इलाकों के लिए किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है.

दिनभर आसमान में छाए रहेंगे बादल

राजधानी लखनऊ में सुबह से ही बादलों का असर देखने को मिल रहा है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

35 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कानपुर, हरदोई, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, वाराणसी और चंदौली समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं

इसके अलावा आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मैनपुरी के साथ आसपास के इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है. हालांकि इन जिलों के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. प्रदेश में 22 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में हैंड ग्रेनेड और तीन आधुनिक राइफलें बरामद, नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया
Punjab Vigilance Bureau : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला बरनाला के सहकारी सभा, तपा में तैनात इंस्पेक्टर हर्ष बंसल को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को सहकारी सभा, तपा से सेवानिवृत्त सचिव जंग सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

एक लाख थी रिश्वत की मांग

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध इस समय विभागीय जांच चल रही है। आरोपी इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता की सेवानिवृत्ति संबंधी बकाया राशि जारी कराने तथा जांच का फैसला उसके पक्ष में करने के बदले 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- NEET में कम नंबर आए तो 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, NEET स्कोर को लेकर तनाव में थी दानविता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बाड़मेर में चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई का आरोप, मैथ की कॉपी नहीं लाने पर शिक्षक ने डंडे से पीटा
Rajasthan News : राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक निजी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गणित की कॉपी नहीं लाने पर शिक्षक ने चौथी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र की डंडे से पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।

घटना चौहटन क्षेत्र के टीपीएस पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कक्षा में गणित के शिक्षक ने छात्र से कॉपी मांगी थी। छात्र ने बताया कि वह कॉपी घर पर भूल आया है और अगले दिन लेकर आएगा। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद छात्र को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। छात्र की हालत बिगड़ते देख स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्कूल के एक शिक्षक ने तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

छात्र के पिता के अनुसार, उनका 8 वर्षीय बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता है। वह सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल बस से स्कूल गया था। करीब 10 बजे उन्हें स्कूल से फोन आया कि बच्चे की तबीयत खराब हो गई है।

परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और छात्र को इलाज के लिए चौहटन अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसका उपचार किया गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्र से घटना के संबंध में जानकारी ली।

परिजनों का कहना है कि बच्चे ने बताया कि गणित की कॉपी घर पर छूटने के कारण शिक्षक ने उसे डंडे से मारा था।

स्कूल प्रबंधन ने जांच की बात कही

मामले को लेकर स्कूल संचालक का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जांच में शिक्षक की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उसे स्कूल से हटा दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- NEET में कम नंबर आए तो 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, NEET स्कोर को लेकर तनाव में थी दानविता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

NEET में कम नंबर आए तो 13वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, NEET स्कोर को लेकर तनाव में थी दानविता
Faridabad Student Suicide : फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी में एक 18 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने कथित तौर पर 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 18 वर्षीय दानविता के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी में रहती थी। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच यह घटना हुई।

NEET में उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं आने से थी परेशान

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दानविता ने NEET परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन उसे अपेक्षा के अनुसार अंक नहीं मिले थे। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों के अनुसार, इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विजयवाड़ा का रहने वाला है परिवार

जानकारी के अनुसार, छात्रा का परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है और काफी समय से फरीदाबाद में रह रहा था। छात्रा के पिता कटेश्वर जेसीबी कंपनी में एक पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय छात्रा की मां विजयवाड़ा गई हुई थीं, जबकि वह घर पर अकेली थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद भूपानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान में NEET परीक्षा में कम अंक आने के बाद तनाव की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, निराशा या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें और विशेषज्ञों की मदद लें।

ये भी पढ़ें- शादी की बारात के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच, जानिए रेलवे की FTR सेवा का पूरा तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दो बार UPSC में मिली असफलता, शादी का दबाव भी आया, फिर निधि सिवाच बनीं IAS अधिकारी
IAS Success Story : जिंदगी में कई बार मुश्किल हालात ही इंसान को अपनी असली ताकत पहचानने का मौका देते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है हरियाणा की बेटी निधि सिवाच की, जिन्होंने असफलताओं, पारिवारिक दबाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपने को पूरा किया। जिस बेटी से कहा गया था कि अगर वह सफल नहीं हुईं तो शादी कर दी जाएगी, उसी ने अपनी मेहनत और हौसले के दम पर UPSC परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनने का मुकाम हासिल किया।

निधि सिवाच की कहानी संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल है। उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी। शुरुआती दो प्रयासों में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की और देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनीं।

गुरुग्राम से शुरू हुआ सफर

हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली निधि सिवाच बचपन से ही अपने करियर को लेकर स्पष्ट थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि 10वीं कक्षा से ही उन्होंने इंजीनियर बनने का सपना देख लिया था। 12वीं के बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग चुनने के उनके फैसले से परिवार के लोग भी हैरान थे, क्योंकि यह क्षेत्र आमतौर पर लड़कियों के लिए कम चुना जाता था। लेकिन निधि ने अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया।

साल 2015 में इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने हैदराबाद में नौकरी शुरू की। करीब दो साल तक काम करने के बाद उनके मन में सिविल सेवा में जाने का सपना आया।

नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी

नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करना उनके लिए आसान नहीं था। समय की कमी और पढ़ाई के दबाव को देखते हुए उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया और पूरी तरह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं।

हालांकि, यह फैसला आसान नहीं था। परिवार पहले ही उनके करियर संबंधी फैसलों को लेकर चिंतित था। इसी बीच उन पर शादी का दबाव भी बढ़ने लगा।

परिवार ने दिया आखिरी मौका

निधि ने बताया था कि परिवार की ओर से उन्हें शादी के लिए कहा जाने लगा था। उनका मानना था कि उन्होंने करियर को काफी समय दे दिया है और अब आगे बढ़ना चाहिए।

ऐसे समय में निधि ने अपने पिता से UPSC के लिए एक आखिरी मौका मांगा। उनके पिता ने शर्त रखी कि अगर वह सफल नहीं हो पाईं तो शादी के फैसले पर विचार किया जाएगा। यह शर्त प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू हर चरण के लिए रखी गई थी। इसके बाद निधि ने पूरी मेहनत के साथ तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने खुद को पढ़ाई के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया।

दो बार असफलता के बाद तीसरे प्रयास में मिली सफलता

निधि ने नौकरी के दौरान UPSC के दो प्रयास किए थे, लेकिन दोनों बार उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली और तीसरे प्रयास के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरीं।

उन्होंने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की। सबसे पहले उन्होंने UPSC के पूरे सिलेबस को समझा, जरूरी किताबों का चयन किया और अपनी कमजोरियों पर काम किया।

तीसरे प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 83 प्राप्त की और IAS अधिकारी बनीं।

असफलताओं से सीख लेकर हासिल किया मुकाम

निधि सिवाच की सफलता इस बात का उदाहरण है कि असफलता के बाद भी अगर इंसान अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहे तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने अपने पहले दो प्रयासों की गलतियों को पहचाना और उन्हें सुधारते हुए तीसरे प्रयास में इतिहास रच दिया।

उनकी कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों और दबाव के बीच अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शादी की बारात के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच, जानिए रेलवे की FTR सेवा का पूरा तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त होना बाकी है’, बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर वार
Bihar News : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राजधानी पटना की सियासत गरमा गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। पोस्टरों में लिखा गया है, “केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त अभी बाकी है” और “इनको वोट नहीं, नोट चाहिए।” पोस्टर के नीचे ‘सौजन्य- बांकीपुर की जनता’ लिखा गया है। इसमें प्रशांत किशोर को टोपी और गमछा पहने हुए दिखाया गया है।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है। इस चुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में इन पोस्टरों ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।

कई नेता बीजेपी में शामिल हुए

इस बीच जन सुराज को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

बीजेपी में शामिल होने वालों में दीघा से पूर्व उम्मीदवार बिट्टू सिंह, मेयर पद की उम्मीदवार विनीता बिट्टू, कुम्हरार से उम्मीदवार केसी सिन्हा और मनेर से उम्मीदवार गोपाल सिंह शामिल हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए।

प्रशांत किशोर पर साधा निशाना

सदस्यता लेने के बाद बिट्टू सिंह ने कहा कि अब उनका राजनीतिक सफर बीजेपी के साथ ही रहेगा। वहीं, गोपाल सिंह ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा, “वहां कोई विजन नहीं है। एक अहंकारी व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता,” उन्होंने बीजेपी के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करने का संकल्प भी लिया।

बीजेपी ने नए सदस्यों का किया स्वागत

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। वहीं, बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि बड़ी संख्या में नेताओं का बीजेपी में शामिल होना समृद्ध बिहार और विकसित भारत के प्रति लोगों के भरोसे का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें- शादी की बारात के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच, जानिए रेलवे की FTR सेवा का पूरा तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप