Advertisement

होली के इन गानों को सुनकर झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

होली के गीत
Share
Advertisement

होली का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली के दिन रंगों के साथ-साथ यदि झूमाने वाले गानों की बरसात भी हो जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। होली के इस रंग को और भी गहरा करने में बॉलीवुड का भी खासा योगदान है। कुछ ऐसे ही टॉप गाने आज हम लेकर आए हैं आपके लिए जो होली के दिन आपके जीवन में रंग भर देंगे।

Advertisement

Hori Khele Raghuveera Full Song

यह गाना फिल्म बागवान का है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिलती है। फिल्म में एक गाना भी है जो होली पर बेस्ड है। गाने के बोले हैं – होली खेले रघुवीरा। इस गाने में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में हैं।

Holi Ke Din Dil Khil Jate Hain

यह होली गीत फिल्म शोले का है। फिल्म में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र हैं। शोले फिल्म का यह होली गीत उस समय बहुत लोकप्रिय हुआ था। गाने के बोल हैं होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। गाने में अमिताभ बच्चन और जया भादुरी भी हैं।

Ang Se Ang Lagana

फिल्म डर का यह गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था। आज भी इस गाने को सुना जाता है। फिल्म में अनुपम खेर, जूही चावला, शाहरूख खान और सनी देओल हैं। गाने के बोले हैं- अंग से अंग लगाना, सजन हमें ऐसे रंग लगाना।

Do Me A Favour Lets Play Holi

होली के इस गाने में अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा हैं। यह होली गीत फिल्म वक्त का है।

Neela Peela Hara Gulabi

Jogi Ji Dheere Dheere

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें