K Viswanath Wife Jayalakshmi Passed Away: काशीनाथुनी जयलक्ष्मी (jayalakshmi) का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। 27 फरवरी को करीब 6:30 बजे हैदराबाद में उन्होंने आखिरी सांस ली। फेमस टॉलीवुड निर्देशक के. विश्वनाथ (K Viswanath) का इस महीने की शुरुआत में 2 फरवरी 2023 को 92 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था और अब, एक महीने के भीतर उनकी पत्नी काशीनाथुनी जयलक्ष्मी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। दोनों हैदराबाद में ही रहते थे।
कहा जाता है कि काशीनाथुनी जयलक्ष्मी कुरनूल जिले की रहने वाली थीं और उनके पिता एक स्टेशन मास्टर थे। उनके 3 बच्चे रवींद्रनाथ विश्वनाथ, नागेंद्रनाथ विश्वनाथ और एक बेटी पद्मावती विश्वनाथ और 6 पोते-पोतियां थे।
कुछ दिन पहले ही पवन कल्याण और चिरंजीवी (Chiranjeevi) काशीनाथुनी जयलक्ष्मी का हाल-चाल जानने के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे। वो फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चिरंजीवी उनका हाथ थामे दिखे और काफी इमोशनल भी नजर आए।
आपको बता दें कि काशीनाथुनी जयलक्ष्मी के दिवंगत पति के विश्वनाथ (K Viswanath) को उनकी फिल्म निर्माण प्रतिभा के लिए साल 2017 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 1992 में पद्मश्री और उनकी कई सारी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित बहुत से सम्मान मिल चुके हैं। साथ ही निर्देशक (K Viswanath) के निधन से हर ओर शोक की लहर थी और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
Jayalakshmi के निधन के बाद उनके परिवार में गम का पहाड़ टूट पड़ा है। K Viswanath को गुजरे अभी एक महीने भी नहीं हुआ था और घर में एक और मौत हो गयी। जयलक्ष्मी ने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। कई सिलेब्स ने उनके निधन के बाद शोक व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें: Kumar Vishwas ने विचारधाराओं पर कसा तंज, भाजपा ने किया पलटवार
CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…
CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…
PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…
Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…
Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…
CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…
This website uses cookies.