Advertisement
Entertainment

अंबानी-महिंद्रा को क्यों पड़ी Uber बुक करने की जरूरत, ट्वीट कर खुद बताया दिलचस्प किस्सा

Share
Advertisement

दिग्गज अरबपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई न कोई वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक और फोटो पोस्ट कर एक दिलचस्प किस्सा बताया है। फोटो में मुकेश अंबानी भी नजर आ रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने बताया है कि क्यों दुनिया के दो अमीर लोगों को कैब बुक करने के लिए मजबूर होना पड़ गया। दरअसल मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा की शटल गाड़ी छूट गई थी। इस वजह से दोनों को अमेरिका में लौटते वक्त ऊबर बुक करने की जरूरत पड़ गई थी। इस बीच भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स ने उन्हें लिफ्ट दी और उनकी डेस्टिनेशन तक पहुंचा।

Advertisement

अगर दूसरे शहर में अचानक अपना कोई जान पहचान का मिल जाए तो चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वॉशिंगटन में कैब बुक करने के दौरान दोनों की मुलाकात भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स से हो गई। आनंद महिंद्रा ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि वो मुकेश अंबानी और यूएस के सेक्रेटरी फॉर कॉमर्स से बात कर रहे थे। इस बीच उनकी शटल छूट गई। वह ऊबर बुक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सुनीता विलियम्स दिख गईं।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा प्रधानमंत्री मोदी के साथ US State Dinner के लिए वॉशिंगटन में गए थे। ये ऑफिशल डिनर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी के स्वागत में होस्ट किया था। इस स्टेट डिनर में भारत के कई प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसमें अंबानी परिवार के अलावा, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी, सत्या नडेला और इंदिरा नूयी भी शामिल हुए थे।

ये भी पढ़े: ‘पेश है जिसे सर कहा जाता था’, कंगना बनीं इंदिरा गांधी, ‘इमरजेंसी’ का दमदार टीजर रिलीज

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.