Advertisement
Entertainment

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड का क्या है सच? इनमें से कौन रही थी पहले नम्बर पर..

Share
Advertisement

Sanjay Dutt Unknown Secrets: संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव देखें हैं कि उनकी लाइफ पर फिल्म तक बन चुकी है। आज है बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त का बर्थडे।

Advertisement

संजय दत्त को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अपनी एक्टिंग के दम पर ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन उनके स्टारडम ने उन्हें ऐसे रास्तों पर पहुंचा दिया जहां से उनका नाम विवादों से जुड़ता चला गया। हालांकि इन सबके बीच उनकी प्रेम कहानियों की भी खूब चर्चा होती थी। संजय दत्त ने 29 जुलाई 1959 के दिन सुनील दत्त और नरगिस दत्त के घर जन्म लिया था। आइये आज आपको बताते हैं क्या है उनके अफेयर्स के किस्सों की हकीकत।

क्या है संजय की 308 गर्लफ्रेंड्स की सच्चाई?

संजय दत्त ने 1981 में फिल्म रॉकी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। जिसके बाद संजय ने अब तक 187 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें उन्होंने हीरो से लेकर विलन तक के किरदार निभाए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में सजंय दत्त ती 308 गर्लफ्रेंड्स होने का दावा किया जाता है, जो सच है। दरअसल अब संजय दत्त की लाइफ पर फिल्म बन चुकी है। जिसमें संजय ने खुद 308 लड़कियों से अफेयर होने की बात कबूली थी।

एक साथ तीन लड़कियों से रिलेशन में थे संजय दत्त

क्या आपको पता है कि एक टाइम ऐसा भी था जब उनका अफेयर एक साथ तीन लड़कियों से रहा था। इस बात का खुलासा खुद संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होने खुद कहा था कि वो एक साथ तीन लड़कियों के साथ रिलेशन में रहे थे, लेकिन कभी पकड़े नहीं गए। इंडस्ट्री में आने से पहले संजय दत्त की पहली गर्लफ्रेंड रूबी नाम की लड़की थी लेकिन बॉलीवुड में रॉकी (1981) से डेब्यू करने के बाद संजय का पहला अफेयर को-स्टार टीना मुनीम से हुआ था।

गर्लफ्रेंड की खातिर बीमार पत्नी को किया था इग्नोर

बात उन दिनों की थी जब 1987 में संजय ने ऋचा शर्मा से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ऋचा को ट्यूमर हो गया था। जिस कारण उन्हें इलाज के लिए अमेरिक जाना पड़ा। संजय बॉलीवुड में व्यस्त हो गए। ऐसा कहा जाता है कि साजन फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय और माधुरी दीक्षित काफी करीब आ गए थे। जब ये खबर ऋचा को पता लगी तो वह इलाज छोड़कर भारत आ गई। उस वक्त सजंय ऋचा को लेने एयरपोर्ट तक नहीं गए थे।

ये भी पढ़ें: Uorfi Javed ने फिर किया हैरान, पहनी घास-फूस की ऐसी ड्रेस, लोग बोले – ‘पुदीना कितने का दिया दीदी’

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.