Advertisement

Gadar 2 का वीडियो वायरल, यूजर्स ने कहा -‘दादा दादी एक साथ’

Share
Advertisement

सिनेमाघरों में ‘Gadar 2’ 11, अगस्त 2023 को रिलीज होने वाला है। फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘Gadar 2’ में सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) का रोल करने वाले हैं। हाल ही मूवी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देख फैंस ने अपनी ख़ुशी जाहिर की है। वही कई लोग इन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Advertisement

यहां देखें वायरल वीडियो:

हाल ही में सनी देओल और अमीषा पटेल को एक अवार्ड शो में देखा गया। जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जोड़े को साथ देख कर काफी लोग उनकी आलोचना कर रहें है। जैसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इस वीडियो में सनी देओल ने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। वह सफेद शर्ट में बेहद अच्छे लग रहे थे। वही अमीषा पटेल की बात करें तो उन्होंने शो में गोल्डन कलर का लहंगा पहन हुआ था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा हीरोइन बदलनी चाहिए थी। आंटी को ले लिया है। वही एक ने कहा ये तो दादा-दादी जी। एक ने कहा अमीषा कितनी गंदी लग रही है तो एक ने कहा सनी पाजी स्टेज नहीं उखड़ना देना प्लीज।

ये एक्टर निभाएंगे विलेन का किरदार

आपको बता दें कि निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में मनीष वाधवा विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। बता दें ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी जो जिसकी कहानी देश के विभाजन पर बेस्ड थी। वो फिल्म ब्लॉक बस्टर्स साबित हुई थी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Gadar 2 First Look: आते ही छाया गदर 2 का फर्स्ट लुक, हैंडपंप नहीं Sunny Deol ने उठाया बैलगाड़ी का पहिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *