मुंबई: क्रूज से ड्रग्स की बरामदगी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर आर्थर रोड जेल भेजा जा चुका है। मामले मे बुधवार को सुनवाई होनी है, लोग जमकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ हैं जो अभिनेता की जमकर आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उनके समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
शाहरुख खान के फैंस उनके घर के सामने पोस्टर लगाने के साथ, सोशल मीडिया पर उनके लिखे गए पोस्ट साझा कर अपना समर्थन दिखा रहे हैं। इसी बीच अखिल कात्याल की एक कविता खूब वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने शाहरुख खान को लेकर अपने विचार रखे हैं। इस कविता को बॉलीवुड डायरेक्टर नीरज घायवान ने रीट्वीट किया है और कुछ पंक्तियां खुद लिखी हैं।
‘वो कभी राहुल है, कभी राज
कभी चार्ली तो कभी मैक्स
सुरिंदर भी वो, हैरी भी वो
देवदास भी और वीर भी
राम, मोहन, कबीर भी
वो अमर है, समर है
रिजवान, रईस, जहांगीर भी
शायद इसलिए कुछ लोगों के हलक में फंसता है
की एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है.’
MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…
Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…
Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…
Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…
This website uses cookies.