Advertisement
Entertainment

सावन में माथे पर भस्म, गले में रुद्राक्ष, जटाएं खोल महादेव बने अक्षय कुमार, OMG 2 का दमदार टीजर आया सामने

Share
Advertisement

अक्षय कुमार, यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘OMG 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘OH MY GOD 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले साल 2012 में आई फिल्म ‘ओह माय गॉड’ में अक्षय भगवान कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे, वहीं ओएमजी 2 में वह अब महादेव के रुप में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर सावन के महीने में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय के लुक ने सनसनी मचा दी है। ऐसे में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म से पहला वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के टीजर की रिलीज डेट के बारे में बताया है।

ऐसा है फिल्म का टीजर

OMG 2 में भी आस्तिक और नास्तिक के बीच का मतभेद देखने को मिलेगा। टीजर की शुरुआत पकंज त्रिपाठी की आवाज से होती है। पंकज कहते हैं ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुदग्ल, और तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खीच लाती है।

इसके बाद टीजर में होती है अक्षय कुमार की दमदार एंट्री जो नदी से निकलते हुए दिखाई देते हैं। टीजर में अक्षय की भगवान भोलेनाथ की तरह जटाएं, माथे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे हैं। इसके बाद अक्षय की आवाज सुनाई देती है रख विश्वास तू है शिव का दास। फिल्म का टीजर काफी दमदार लग रहा है। टीजर देखकर उम्मीद है कि ये फिल्म ओएमजी की तरह ही सक्सेसफुल होगी।

पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था फिल्म का पोस्टर

बता दें कि पिछले हफ्ते ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें यामी गौतम का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। जिसमें यामी गौतम एक वकील के रुप में नजर आ रही हैं।

ये है OMG 2 की स्टार कास्ट

बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें नए और पुराने कास्ट का मिक्स होगा। OMG में संधू के किरदार में नजर आए गोविंद नामदेव पार्ट 2 का भी हिस्सा हैं। एक और दिलचस्प बात यह है कि रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी OMG 2 में भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: मनाली में फंसे ये टीवी एक्टर, वीडियो शेयर कर दिखाया भयानक मंजर, बोले – ‘घर जाने का कोई रास्ता नहीं’

Recent Posts

Advertisement

Bihar : नीरज का तेजस्वी पर तंज… ‘कहां है आपका लोकेशन… जिस गोला पर हैं वहीं से ट्विटर ज्ञान देते रहिएगा’

Neeraj to Tejashwi : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी…

July 5, 2024

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : देसी शादी में लगेगा विदेशी तड़का

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी…

July 5, 2024

Allegation : वीडियो बनाने पर एसडीएम ने की पत्रकार से मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा

Assault on Journalist : सुरजपुर में प्रशासनिक गुंडागर्दी देखने को मिली है. आरोप है कि…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी कोर्स, मदरसा शिक्षक परिषद के अध्यक्ष बोले – ‘415 रजिस्टर्ड मदरसों में..

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में एनसीईआरटी सिलेबस की कीताबों से पढ़ाई होगी। 415 मदरसों…

July 5, 2024

Hathras Stampede News : पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा – ‘मुआवजा सही मिलना चाहिए’

Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात…

July 5, 2024

This website uses cookies.