गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर बात की। उन्होंने सीमा को फीमेल तारा सिंह कहा है।
अपने प्यार के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। प्यार की खातिर सीमा अपना घर क्या मुल्क भी छोड़कर आ गई हैं। सीमा की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। सीमा की कहानी गदर फिल्म की याद दिलाती है कि कैसे तारा सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के लिए पाकिस्तान चले गए थे। गदर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सीमा के बारे में बात की। उन्होंने सीमा हैदर को गदर का तारा सिंह बताया।
एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने सीमा हैदर और गदर के बारे में बात की। उन्होंने सीमा की तारीफ करते हुए कहा वह बहुत बहादुर है। वह अपने प्यार से मिलने के लिए भारत आ गई। वहीं उसके प्यार ने उसे बच्चों के साथ स्वीकार कर लिया। वो प्यार के लिए इतना लंबा सफर तय करके आई है उसका यहां स्वागत होना चाहिए। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके प्यार का सिलसिला ऐसे ही चलता रहे, ये वक्ती तौर पर न हो।
फीमेल तारा सिंह है सीमा हैदर
अनिल शर्मा ने सीमा को फीमेल तारा सिंह बता दिया। उन्होंने कहा – मैं सीमा हैदर को तारा सिंह का फीमेल वर्जन कहूंगा। उसमें इतनी हिम्मत की थी वह किसी की परवाह किए बिना यहां आई, ये आसान नहीं है, उन्हें फिल्म देखकर प्यार नहीं हुआ होगा मगर फिल्म देखने के बाद हिम्मत जरुर मिली होगी कि तारा सिंह से उन्हें हिम्मत मिली होगी। अगर ये कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।
पॉलिटिकल रंग देने पर क्या बोले अनिल
इस मामले को पॉलिटिक्स रंग देकर मैसेनल बनाने की कोशिश पर अनिल कहते हैं, मैंने उनके पड़ोसियों और परिवार का वीडियो देखा, वो नजर आ रहे थे. जमना रहे थे। अब सियासत देशी लोगों का काम ही है चीजों को पॉलिटिकल रंग देना, उनकी अपनी मजबूरियां है वो अगर पॉलिटिक्स नहीं करने से कैसे काम चलेगा उन्हें तो क्षमा करो।
ऑनलाइन गेम पबजी से हुई थी प्यार की शुरुआत
बता दें सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं थी। सीमा और सचिन की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी से हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती और फिर इश्क हुआ था। इसी साल दोनों मार्च में नेपाल में मिले थे और वहां शादी कर ली थी। उसके बाद वह अपने देश लौट गईं थीं। अब सीमा 13 मई को नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं।
ये भी पढ़ें: हनीमून मनाकर लौटा न्यूली वैड कपल, लेकिन इस वजह से ट्रोल हो रहीं सनी देओल की नई-नवेली बहू..
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
This website uses cookies.