Advertisement
Entertainment

Temptation Island India Couple : Chestha Bhagat और Nikhil Mehta का 2 महीने बाद हुआ Break-Up , दोनों ने ही दिया अपना बयान

Share
Advertisement

Temptation Island India Couple : Temptation Island Couple निखिल और चेष्टा एक दुसरे से अब अलग हो गये हैं। दोनों का रिलेशनशिप शो में स्टार्ट हुआ था और अब दो महीने बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है।  

Advertisement

Temptation Island India Couple :

बीते महीनों रियलिटी शो Temptation Island लोगों के बीच बहुत चर्चा में बना हुआ था। इस शो को टीवी के फेमस स्टार्स मोनी रॉय और करन कुंद्रा ने होस्ट किया था। शो में बहुत सी जोड़ियों ने हिस्सा लिया था। शो में कुछ नयी जोड़ियां बनी और कुछ पुराने रिश्ते टूटे। इनमें एक कपल बहुत ही चर्चा में रहा जो था निखिल मेहता और चेष्टा भगत का। दोनों की मुलाक़ात शो पर ही हुई और दोनों के बीच एक नया रिश्ता बना जो शो के बाद तक चला। लोगों ने इस कपल को बहुत पसंद भी किया था, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इस फेमस कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों का दो महीने में ही ब्रेक अप हो गया।

Temptation Island India Couple Chestha bhagat ने लिया अलग होने का फैसला :

हाल ही में चेष्टा भगत ने एक इंटरव्यू दिया जिसमे उन्होंने ब्रेकअप के बारे में खुल के बात की है। उन्होंने बताया निखिल पिछले 5 सालों से किसी को डेट कर रहे थे। उन्होंने बताया कि निखिल ने यह सब सिर्फ शो के लिए किया था क्योंकि उन्हें अंत तक शो में रहना था। शो में निखिल ने सबके सामने चेष्टा से अपने प्यार का इजहार किया था। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों का रिलेशनशिप चला। दोनों अकसर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते थे। फैंस को भी इनकी केमिस्ट्री अच्छी लगती थी। लेकिन फिर चेष्टा और निखिल ने एक दुसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। यहीं से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिये कि शायद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब चेष्टा ने एक इंटरव्यू देकर यह साफ़ कर दिया है कि दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया है।

चेष्टा ने की निखिल की गर्लफ्रेंड से बात :

अपने इंटरव्यू में चेष्टा ने बताया कि उन्हें निखिल पर शक होना स्टार्ट हो गया था क्योंकि वह अपने फ़ोन पर  बहुत बिजी रहते थे, लेकिन चेष्टा ने निखिल को बेनिफिट और डाउट दिया और सोचा कि यह शायद उनकी कोई गलतफेहमी है। लेकिन फिर निखिल की गर्लफ्रेंड ने उनको कॉन्टैक्ट किया, उन्होंने फ़ोन पर भी बात की। चेष्टा को पता लगा कि निखिल ने अभी तक उनसे सिर्फ झूठ कहा था। निखिल ने शो के अंत तक बने रहने के लिए फेक रिलेशनशिप बनायी थी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को भी कहा था कि यह सब सिर्फ उनके काम का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने चेष्टा को भी इस बारे में बता दिया था। जबकि चेष्टा को इस बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने अपनी तरफ से जो रिश्ता बनाया था वह सच्चा था।

ब्रेकअप के बाद ट्रोल हुई चेष्टा :

निखिल और चेष्टा को ऑडियंस से बहुत प्यार मिला और शो में निखिल की इमेज एक आइडियल बॉय की थी। यही वजह थी कि चेष्टा भी निखिल से कनेक्ट हुई थी लेकिन ब्रेकअप के बाद लोगों ने चेष्टा को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों को लगा कि उन्होंने यह सब सिर्फ शो के लिये किया। उन्होंने काफी हेट कमेंट भी मिलना शुरू हो गये थे। इसी वजह से अब चेष्टा ने ओपिनली आकर इस बारे में बात की और इंटरव्यू में सब कुछ साफ़ कर दिया।

Nikhil ने भी दे दिया जवाब :

अब तक निखिल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी लेकिन अब निखिल ने इस बात का जवाब दे दिया है उन्होंने कहा कि उन्होंने चेष्टा को इस बारे में सब कुछ बता दिया था और चेष्टा ने उनसे कहा था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ भी करें उन्हें कोई मतलब नहीं है लेकिन प्रोफेशनली हम दोनों को साथ में काम करना चाहिए। लोगों के सामने हमें एक कपल की तरह रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चेष्टा के लिए लोगों के सामने कपल इमेज दिखाना ज्यादा ज़रूरी था। हम दोनों बीते दो महीनों से एक दुसरे के टच में नहीं थे। यह रिलेशनशिप सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए थी। निखिल ने यह भी कहा कि चेष्टा उनके साथ Big Boss करना चाहती थी जिस वजह से उन्होंने यह सब किया।

11 साल का रिलेशनशिप तोड़कर आईं थी निखिल के साथ :

चेष्टा ने शो में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ एंट्री ली थी जिनके साथ वह 11 साल से रिलेशनशिप में थीं । लेकिन शो के स्टार्ट में ही हुए इंट्रो इंटरव्यू से यह साफ़ पता लग गया था कि उनका और अर्जुन का रिलेशनशिप भी ठीक नहीं चल रहा है क्योंकि शो के इंट्रो में ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। लेकिन शो के अंत में जब अर्जुन से पूछा गया तो उन्होंने चेष्टा के साथ वापिस जाने का फैसला लिया लेकिन चेष्टा ने अपना मन पहले ही बना लिया था उन्होंने अर्जुन को छोड़कर निखिल के साथ जाने का फैसला लिया। दोनों शो के बाहर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

यह भी पढ़ें : Delhi Excise Case: CM केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, राउज एवेन्यू ने भेजा नया समन, 16 मार्च को होंगे पेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Recent Posts

Advertisement

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को किया गिरफ्तार

Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…

May 20, 2024

छत्तीसगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…

May 20, 2024

बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…

May 20, 2024

बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…

May 20, 2024

LokSabha Election live: शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 73 प्रतिशत वोटिंग

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

कांग्रेस शासन में सुबह की शुरुआत घोटाले और शाम का अंत आतंकी हमलों से होता था- सीएम योगी

CM Yogi in Kurukshetra: हरियाणा के चुनावी समर में उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक व…

May 20, 2024

This website uses cookies.