Advertisement
Entertainment

Bigg Boss 15 के विनर का हुआ ऐलान, तेजस्वी प्रकाश ने जीती ट्रॉफी

Share
Advertisement

अक्टूबर से चल रहे शो बिग बॉस के विनर का ऐलान हो चुका है। टॉप 3 में पहुंचकर तेजस्वी प्रकाश (TejasswiPrakash) ने करण और प्रतीक सहजपाल को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इतना ही नही तेजस्वी को 40 लाख प्राइज मनी के साथ नागिन 6 में काम करने का ऑफर भी मिल गया।

Advertisement

प्रतीक को हराकर बनी विनर

बिग बॉस 15 फिनाले में तेजस्वी और प्रतीक ने अपनी जगह बनाई। दोनों के बीच कड़ी टक्कर थी। प्रतीक का नाम सुर्खियों में बना हुआ था। लेकिन तेजस्वी ने बिग बॉस की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया।

महज 18 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

तेजस्वी को बचपन से ही ऐक्टिंग को शौक था। इसलिए उन्होंने 18 साल की उम्र से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा। तेजस्वी केवल एक अभिनेत्री ही नही बल्कि एक अच्छी संगीतकार भी हैं। संगीत की शिक्षा इन्हें अपने पिता से मिलीं। इनके पिता एक गायक हैं।

सऊदी अरब में हुआ था जन्म

तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 में साऊदी अरब के जेद्दा में एक सभ्य परिवार मे हुआ था। इनके पिता एक गायक हैं, जो दुबई में काम करते हैं। इनके पिता का नाम प्रकाश वायंगंकर हैं। तेजस्वी का एक छोटा भाई प्रतीक वायंगंकर है। तेजस्वी हिंदू धर्म से संबंध रखती है। वह मुंबई के गोरेगांव में रहती हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से बीए (इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार) में डिग्री प्राप्त की।

Life Ok की 2612 से की करियर की शुरुआत

तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में लाइफ ओके की 2612 से की। 2013 में उन्होंने संस्कार – धरोहर अपनों की में धारा की भूमिका निभाई। 2015 में कलर्स टीवी के प्रोग्राम स्वरगिनी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

2017 में उन्होंने सोनी टीवी के ‘पहरेदार पिया’ में दीया सिंह की भूमिका निभाई। पहरेदार पिया खत्म होने के बाद तेजस्वी ने रोहित सुचांती के साथ ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में अहम भूमिका निभाई। 2018 में उन्होंने स्टार प्लस के ‘कर्ण संगिनी’ में उर्वी की भूमिका निभाई। 2019 में तेजस्वी ने वूट के ‘बदलते रिश्तों में मिष्टी’ का अभिनय किया । 2020 में उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में प्रतियोगी के रुप में भाग लिया।

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.