शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में जमानत को लेकर 22 नवंबर को होने वाली सुनवाई फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। राज कुंद्रा को जुलाई के महीने में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। करीब दो महीने तक वह जेल में बंद रहे थे। इसके बाद उन्हें रिहा किया गया था।
मुंबई के कोर्ट ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। पोर्न केस में फंसने के बाद राज कुंद्रा अब एक धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। साथ ही राज की पत्नी शिल्पा भी इस मामले में आरोपी हैं।
हाल ही में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है। नितिन बरई नाम के शख्स ने राज और शिल्पा पर 1.51 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनके साथ 2014-2015 में एक फिटनेस कंपनी के जरिए 1.51 करोड़ की ठगी की थी।
पोर्नोग्राफी मामले के बाद राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए। और जेल से छूटने के बाद वह लोगों के बीच भी नहीं दिखे। शिल्पा शेट्टी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। लेकिन बाद में वह सोशल मीडिया पर वापस लौट आईं।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.