Advertisement
Entertainment

Shikhar Pahariya Net Worth and Lifestyle:जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया हैं करोड़ों के मालिक, करते हैं ये काम

Share
Advertisement

Shikhar Pahariya Net Worth and Lifestyle: बॉलीवुड की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल जाह्नवी कपूर ने हाल ही में ‘कॉफी विद करण 8’ में अपने नए प्यार शिखर पहाड़िया का नाम गलती से ले लिया था, जिसके बाद से लोग इस खास शख्स के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं।

Advertisement

Shikhar Pahariya Net Worth and Lifestyle: जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिलेशन

इस समय हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं शिकर पहाड़िया जिनको एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपना दिल दे चुकी हैं। आपको बता दें पिछले लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं और अब एक्ट्रेस का उनका नाम लेना ये साबित करता है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो जरूर है।

Shikhar Pahariya Net Worth and Lifestyle: कौन हैं शिखर पहाड़िया

जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनका नाम सुशील कुमार शिंदे था। सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं और शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं। शिखर और जाह्नवी दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों ने साथ में हाईस्कूल तक पढ़ाई की है।

प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं शिखर

वहीं 26 साल के शिखर पहाड़िया अब एक यंग बिजनेसमैन बन चुके हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। फिलहाल शिखर अपनी कथित गर्लफ्रेंड जाह्नवी के साथ पार्टीज और इवेंट्स में नजर आते हैं। इतना ही नहीं शिखर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के परिवार के भी काफी क्लोज हैं।

84 करोड़ की कुल संपत्ति के हैं मालिक

शिखर पहाड़िया ने साल 2018 में एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया था और उससे पहले वह लंदन बेस्ड फर्म में इंवेस्टमेंट एनालिस्ट की नौकरी करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर पहाड़िया करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। जानकारी के अनुसार एक समय पर शिखर पहाड़िया के छोटे भाई वीर पहाड़िया बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के प्यार में पागल थे। हालांकि अब दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है।

ये भी पढ़ें: Bihar: घात लगाए बदमाशों ने लूट के इरादे से युवक को मारी गोली

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…

May 19, 2024

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…

May 19, 2024

बच्चों से मिले सीएम योगी, किया दुलार, श्रद्धालुओं से पूछी कुशलक्षेम

CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…

May 19, 2024

जेल से छूटकर आया था, फोन कर घर से बुलाया, गोली मारी, शव कार में रखकर अस्पताल में छोड़ गए

Murder in Aligarh: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के जवाहर नगर निवासी युवक की देर…

May 19, 2024

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

This website uses cookies.