Advertisement
Entertainment

Big Boss OTT 2: वीकेंड का वार में अभिषेक मल्हान पर भड़के सलमान खान, रो पड़ी पूजा भट्ट, तो फैंस भी हुए नाराज

Share
Advertisement

Big Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी में पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान के बीच हुई तकरार को लेकर सलमान अभिषेक पर गुस्सा होते नजर आए। सलमान के इस बिहेवियर से अभिषेक फैंस काफी नाराज हुए हैं और अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

Advertisement

बिग बॉस ओटीटी 2 धमाल मचा रहा है। शो के ग्रैंड फिनाले में कुछ ही दिन बाकी हैं। कंटेस्टेट्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है वैसे वैसे घर का माहौल भी गर्माता जा रहा है। शो में अभिषेक मल्हान पूजा भट्ट को टक्कर देकर आखिरी सप्ताह तक पहुंच गए हैं। वहीं वीकेंड का वार में सलमान खान ने अभिषेक की क्लास लगा दी है।  

वीकेंड का वार में सलमान खान ने पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान के बीच हुई तकरार को लेकर रिएक्शन दिया। सलमान ने बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले फाइनलिस्ट अभिषेक के कॉन्फिडेंस पर तंज कसा। सलमान ने कहा बिग बॉस ओटीटी इसीलिए हिट चल रहा है क्योंकि इसे अभिषेक के फॉलोवर्स देख रहे हैं। सलमान ने कहा कि अगर आप नहीं होते तो हमारा क्या होता, हम तो आपके शुक्रगुजार हैं कि आप इस शो में आए हैं।

वीकेंड का वार में पूजा भट्ट हुई इमोशनल

सलमान पूजा के साथ अभिषेक के बर्ताव पर गुस्सा होते हुए नजर आए।अभिषेक मल्हान से उनके पिता की उम्र पूछी जिसपर उन्होंने 62 साल की उम्र बताई। इसे लेकर सलमान ने कहा कि वह अपने पिता से सिर्फ तीन साल छोटे हैं और अभिषेक भी बूढ़ा हो जाएगा। वहीं पूजा भट्ट भी सलमान खान से अभिषेक के बर्ताव से इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘मैं इन सबसे उदास हूं…मुझे नहीं लगता हम अपनी उम्र में ऐसे थे…अभी भी लगता है कि कुछ अचीव नहीं किया।’

अभिषेक के फैंस हुए नाराज

वहीं सलमान के इस रवैये से अभिषेक के फैंस काफी नाराज हुए हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। एक फैन ने लिखा – बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को शर्म आनी चाहिए, किसी को इतना भी डिमोटिवेट नहीं करना था, शर्म आनी चाहिए। अभिषेक मल्हान के लिए बहुत बुरा लग रहा है, अभिषेक मल्हान मजबूत बनो और ऐसे कंटेस्टेंट (पूजा भट्ट) लाते ही क्यों हो जिसके सामने आपका मुंह नहीं खुल सकता.’ एक दूसरे शख्स ने ट्वीट किया, ‘एक बात मैं साफ कर सकता हूं कि हर कोई 40 के बाद संत बन जाता है, लेकिन वे यह नहीं बताते हैं कि वे 20 के दशक में क्या कर रहे थे और फ्यूचर जेनेरेशन को उनके प्रेजेंट के हिसाब से जज करते हैं।’

ये भी पढ़ें: नर्वस Vicky Kaushal को जब पत्नी Katrina Kaif ने ऐसे दिया था सहारा, खुशी में सब भूल गए थे एक्टर

Recent Posts

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले… ‘मोदी जी कहते थे कि मिली-जुली सरकारों ने 30 साल खराब किए, अब जनता ने उन्हें…’

Kharge in Rajya Sabha:  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सत्ता पक्ष पर…

July 1, 2024

राज्यसभा में खड़गे का बीजेपी पर शायराना अंदाज में तंज… ‘शीशा वही रहता है, तस्वीर बदलती रहती है’

Mallikarjun kharge to BJP : सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और…

July 1, 2024

Parliament Session 2024 : सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं – ‘सदन में सांसद की आवाज दबाने की बहुत बड़ी कीमत…’,

Parliament Session 2024 : आज संसद की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव…

July 1, 2024

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

This website uses cookies.