Advertisement
Entertainment

1 मिनट में खोया Ranveer Singh का दिल! Deepika के साथ ताजा की बचपन की याद

Share
Advertisement

Ranveer Singh: 

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए मशहूर हैं। वहीं रणवीर (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण के मस्ती मोमेंट्स फैंस के भी फेवरेट हैं। दोनों पावर कपल के फनी वीडियोज अक्सर सामने आते हैं। मगर अब रणवीर और दीपिका का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर अपने बचपन की यादें ताजा करते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर का 1 मिनट वाला गान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अनंत (Ranveer Singh)अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिरकत की थी। अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी से दोनों का वीडियो सामने आया है। जिसमें रणवीर और दीपिका फेमस प्रोड्यूसर उमंग कुमार के साथ मौजूद हैं। उमंग वीडियो बना रहे हैं और रणवीर उनके पीछे छिपे खड़े हैं। वहीं दीपिका रणवीर को देखकर हंस रही हैं। ऐसे में उमंग रणवीर को आवाज लगाते हैं तो रणवीर कहते हैं 1 मिनट। इसके बाद रणवीर कैमरे के सामने आकर गाना शुरू कर देते हैं। रणवीर कहते हैं – 1 मिनट की बात समझ लो तुम, 1 मिनट में क्या करना है यार समझ लो तुम, 1 मिनट में दिल खो जाए, 1 मिनट में कुछ हो जाए, 1 मिनट में लगे नौकरी, 1 मिनट में मिले छोकरी…।

उमंग ने सुनाया किस्सा

दरअसल यह गाना 1993 में आए शो ‘एक मिनट’ (Ek Minute) का टाइटल ट्रैक था। जिसे शेयर करते हुए उमंग ने कैप्शन में लिखा- मेरे 1993 के गेम शो ‘एक मिनट’ का टाइटल ट्रैक किसे याद है? रणवीर और दीपिका को यह याद है और उन्होंने इसे मेरे लिए गाया है। बचपन की यादें इतनी जल्दी नहीं मरती हैं। यह टाइटल ट्रैक इतना मशहूर था कि सबको अभी तक याद है।

यह भी पढ़ें-http://Happy International Women’s Day, छत्तीसगढ़ CM साय बोले- महिला सशक्तीकरण के बिना विकसित नहीं भारत

रणवीर और दीपिका के वीडियो पर फैंस ने भी कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘ये पेरेंट्स बनने वाले हैं मगर इनका बचपना नहीं गया।’ दूसरे यूजर ने रणवीर के मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘यह बॉलीवुड का पुनीत सुपरस्टार है।’ एक फैन ने रणवीर की तारीफ में लिखा- ‘सर जी सुपर से भी ऊपर।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बचपन की याद ताजा कर दी, शो का हर एक एपिसोड याद आ रहा है।’ इसी के साथ कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में हार्ट वाले इमोजी शेयर करके रणवीर पर खूब प्यार लुटाया है।

रणवीर और दीपिका बनेंगे पेरेंट्स

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दोनों कपल ने बताया था कि, वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसी साल सितंबर के महीने में दीपिका बच्चे को जन्म देंगी। जिसके बाद से फैंस की खुशी भी सांतवे आसमान पर है।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Badrinath Dham Yatra 2024: भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, हजारों श्रद्धालु बने पावन अवसर के साक्षी

Badrinath Dham Yatra 2024: विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को…

May 12, 2024

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज चलेगी धूल भरी आंधी, IMD ने इन राज्यों में बारिश को जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे देशभर के कई राज्यों में बीते दिनों हुई…

May 12, 2024

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

This website uses cookies.